Header Ad

स्वतंत्रता दिवस पर श्री साधुबेला आश्रम में किया गया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर श्री साधुबेला आश्रम में किया गया ध्वजारोहण

देश के लिए बलिदान देने वाले सपूतों का अनंतकाल तक किया जाएगा स्मरण- आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित श्री साधुबेला आश्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने ध्वजारोहण कर देश की खुशहाली और उन्नति की कामना की। इस अवसर पर स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस भारतीय नागरिकों के लिए गौरव का दिन है। हम सभी देश के लिए प्राण देने वाले अमर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। हजारों देशभक्तों की बलिदान के बाद अंग्रेजों की दासता से देश मुक्त हुआ था। देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले शहीदों का स्मरण अनंत काल तक किया जाएगा। भारत के इतिहास में यह दिन समस्त देशवासियों के लिए गौरवशाली है। भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। आजादी के बाद भारत ने बहुआयामी सामाजिक और आर्थिक प्रगति की है। भारत जल्द ही विश्व गुरु के रूप में संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करेगा। हम सभी को राष्ट्र की उन्नति में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए।
आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति नियति का एक अनूठा संगम था, क्योंकि स्वतंत्रता का संघर्ष लंबा और कठिन था, जिसमें कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। ऐसे वीर सपूतों को भारत का प्रत्येक व्यक्ति नमन करता है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button