Header Ad

सूचना विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को भावभीनी विदाई दी गई

उत्तराखण्ड: 30 सितंबर 2025 मंगलवार को देहरादून/राजधानी स्थित सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड के मुख्यालय में  आयोजित सेवानिवृत्त कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, श्री मुकेश कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। अपर निदेशक सूचना, श्री आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारियों द्वारा श्री मुकेश कुमार को शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर निदेशक सूचना श्री आशीष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह एक बेहद भावुक पल है। उन्होंने कहा कि श्री मुकेश कुमार बधाई के पात्र है, कि उन्होंने सूचना विभाग में 36 वर्ष की सेवा पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हो रहे है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को श्री मुकेश कुमार से प्रेरणा लेनी चाहिए कि किस प्रकार से शासकीय सेवा में हमें अपने पद के कर्तव्य का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री मुकेश कुमार द्वारा लम्बी सेवाएं विभाग को प्रदान की गई है, जिसके विभाग सदैव उनका आभारी रहेगा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि श्री मुकेश कुमार अपने दायित्वों के प्रति कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार रहे। विभाग में उनकी सेवाओं को सदैव याद किया जायेगा। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि श्री मुकेश कुमार सरल एवं सहज स्वभाव के व्यक्ति रहे है, जब भी उन्हें जो दायित्व प्रदान किया गया, उसका उनके द्वारा समर्पण भाव से निर्वहन किया गया।

उप निदेशक श्री मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि श्री मुकेश कुमार द्वारा जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार में अपनी सेवाएं दी गई। श्री श्रीवास्तव ने जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार में श्री मुकेश द्वारा दी गई सेवाओं से जुड़े संस्मरण सुनाएं।

उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री कैलाश रावत ने अपने संबोधन में श्री मुकेश कुमार के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में व्यवस्थाधिकारी रामपाल सिंह रावत द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी श्री विजय कुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला, जगदीश पटवाल, सहायक लेखाकार राकेश कुमार धीवान, सेवानिवृत्त सहायक निदेशक एम.पी.कैलखुरी, सेवानिवृत्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पान सिंह बिष्ट, सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दयाकृष्ण पालीवाल सहित सूचना कर्मचारी संघ के पदाधिकारीगण एवं विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button