हरिद्वार- कनखल -पवित्र श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर प्राचीन सिद्धपीठ श्री दरिद्र भंजन महादेव मन्दिर तथा श्री दुख भंजन महादेव मन्दिर में सम्पूर्ण विधि-विधान से हरिद्वार शहर विधायक माननीय श्री मदन कौशिक जी, धर्मपत्नी मनीषा कौशिक जी, ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी कृष्ण कुमार शर्मा ने पूजा अर्चना की । उन्होंने कहा कि दरिद्र भंजन महादेव मंदिर में जलाभिषेक से सावन में भोलेनाथ जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। यह अवसर पर प्रशांत शर्मा कनखल मंडल अध्यक्ष, शुभम मंडोला नगर निगम पार्षद, मनोज कुमार वर्मा, एवं ब्राह्मणों के साथ भगवान शंकर जी की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया।
भगवान भोलेनाथ से आप सभी के सुख, समृद्धि एवं उन्नति के लिए प्रार्थना की।
हर हर महादेव 🚩

