हरिद्वार 9 जुलाई 2025 सप्त सरोवर क्षेत्र भागीरथी नगर के पवित्र पावन क्षेत्र भूपतवाला में स्थित अखंड बाल विदुषी आश्रम में बाल विदुषी श्री श्री 1008 रमायोगी जी महाराज एवं भागवताचार्य महामण्डलेश्वर श्री सुधा योगी जी महाराज के पावन सानिध्य में ब्रहमलीन श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्रद्धेय योगी जी महाराज की चतुर्दश पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस अवसर विशाल संत समागम एव श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । जिसमें षड्दर्शन साधु समाज के समस्त आश्रूमों के सन्तों महंतों एव महामंडलेश्वरो ने सभा में आकर महाराज श्री को भावभीनी श्रद्धांजलि समर्पित की। इस अवसर पर बोलते हुए बालविदुषी श्री श्री 1008 रमायोगी जी महाराज ने कहा कि इस पृथ्वी लोक पर मेरे पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन श्रद्धेय योगी जी महाराज ज्ञान का एक विशाल सूर्य थे l इस पृथ्वी लोक पर संत महापुरुषों के रूप में सतगुरु देव भवसागर पार जाने वाली नैया के मांझी बनकर हमारे मार्गदर्शन हेतु हमारे बीच होते हैं सतगुरु से बड़ा एवम सच्चा सत्य का मार्ग दिखाने वाला मार्गदर्शक कोई और हो ही नहीं सकता सतगुरु देव धर्म कर्म के माध्यम से हमारे मानव जीवन को सार्थक कर देते हैं l
- June 9, 2025
0
117
Less than a minute
You can share this post!
administrator

