Header Ad

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 22 से 28 जुलाई तक कमल दास कुटिया, हरिद्वार में

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 22 से 28 जुलाई तक कमल दास कुटिया, हरिद्वार में

हरिद्वार…21 जुलाई 2026

हरिद्वार, श्री कमल दास कुटिया ट्रस्ट (रजि.), सप्तऋषि–भूपतवाला रोड, हरिद्वार द्वारा 22 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह पावन आयोजन महंत श्री ओमप्रकाश शास्त्री जी के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न होगा। कथा का दिव्य रसपान देश-विदेश में अपनी ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करने वाले अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री शिव प्रकाश जी महाराज के श्रीमुख से कराया जाएगा।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, सनातन धर्म के आदर्शों, भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य का अमृतमय वर्णन होगा। प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भजन-कीर्तन, आरती एवं प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी।
महंत श्री ओमप्रकाश शास्त्री जी ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित इस पुण्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा श्रवण का लाभ प्राप्त करें तथा अपने जीवन को धर्ममय एवं संस्कारवान बनाने में सहभागी बनें।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button