Header Ad

शिवम श्रोत्रीय ने अपने जन्मदिन पर लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

शिवम श्रोत्रीय ने अपने जन्मदिन पर लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

हरिद्वार ज्वालापुर स्थित फिराहेडियान धर्मशाला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर शिवम श्रोत्री जी ने समाज के सामने एक मिसाल प्रस्तुत करते हुए अपने जन्म दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम मेयर श्रीमती किरण जैसल ने किया इस अवसर पर गंगा सभा के महामंत्री श्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा जो समाज से जुड़ा होता है वह सदैव दूसरों के हितों की सोच रखता है इसी सोच के अंतर्गत श्री शिवम श्रोत्रीय जी ने रक्तदान शिविर अपने जन्म दिवस पर लगाकर समाज के सामने एक नजीर प्रस्तुत की है एवं बताया है कि हम दूसरों के जीवन की सोच रखते हुए भी अपनी खुशियों को किस तरह से मना सकते हैं रक्तदान से बड़ा इस संसार में कोई और दान हो ही नहीं सकता इस दान के दाता दूसरों के जीवन की रक्षा करने के साथ-साथ उन्हें एक नवजीवन भी प्रदान करते हैं इस अवसर पर डॉ् विशाल गर्ग गंगा सभा के सभापति श्री कृष्ण कुमार ठेकेदार पार्षद श्री तन्मयी श्रोत्रीय आदेश सैनी श्री उज्ज्वल पंडित सहित भारी संख्या में स्थानीय विशिष्ट जन तथा क्षेत्रीय नागरिक तथा भारी संख्या में रक्तदान करने आये दानदाता उपस्थित थे इस अवसर पर केक काटकर जन्म दिवस की सभी के बीच खुशियां मनाई गई

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button