Header Ad

विदेश में भारतीय संस्कृति का परचम लहराने वाले श्री स्वामी सत्य प्रकाशानन्द महाराज ने श्री लोकेश धाम में बहाई ज्ञान की सरिता

हरिद्वार -कनखल स्थित श्री लोकेश धाम आश्रम में मलेशिया सेआये स्वामी सत्य प्रकाशानन्द महाराज महाराज ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आश्रम में विशाल संत समागम तथा भंडारे का आयोजन किया कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी सदाशिवानन्द महाराज ने करते हुए कहा जो विदेश में रहकर भी अपनी सभ्यता और संस्कृति को ना भूले और देश की संस्कृति का विदेश में प्रचार प्रसार तथा उत्थान करें उससे बड़ा देश भक्ति कोई और हो ही नहीं सकता संत ज्ञान का एक विशाल सागर होते हैं वह जहां भी जाते हैं ज्ञान की पावन गंगा बहा देते है आत्म विद्या वनम मलेशिया संगठन के संस्थापक स्वामी सत्य प्रकाशानन्द महाराज विदेश में हमारी भारतीय सभ्यता और संस्कृति के साथ-साथ ज्ञान की गंगा प्रवाहित कर विदेशियों को सनातन संस्कृति का बोध करा रहे हैं स्वामी उमानंद महाराज स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज स्वामी दयानंद गिरी स्वामी वृंदावन जी महाराज जैसे तपस्वी ज्ञान मूर्ति ईश्वर के परम आराधको की संगत करने वाले व सानिध्य प्राप्त संत स्वामी सत्य प्रकाशानंद महाराज विदेश में ज्ञान तथा भारतीय संस्कृति की अलख जगा रहे इस अवसर पर बोलते हुए परम पूज्य स्वामी सत्य प्रकाशानंद महाराज ने कहा मैं प्रतिवर्ष संत महापुरुषों की कृपा प्राप्त करने तथा संत महापुरुषों के ज्ञान की गंगा में गोते लगाने यहां आता हूं मुझे संत महापुरुषों के श्री चरणों में बैठकर आत्मबोध तथा आत्मज्ञान प्राप्त कर आत्मिक संतोष प्राप्त होता है इस अवसर पर हजारों की संख्या में संत महापुरुष आयोजित विशाल भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर श्री चिंतामणि चंद्र प्रकाश विवेक शिवांश नौटियाल भारत नौटियाल सहित भारी संख्या में भक्तजन तथा संत महापुरुष उपस्थित थे

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button