हरिद्वार–रोटरी हरिद्वार ने अपने रोटरी वर्ष के चौथे अन्नपूर्णा दिवस के साथ नए महीने की शुरुआत की।

इस अवसर पर रोटरी हरिद्वार के मेम्बर डॉ. सुलभ गोयल एवं ऐन डॉ. सुमी गुप्ता गोयल ने अपने पुत्र सोहम का जन्मदिन वात्सल्य वाटिका के बच्चों के साथ मनाया। बच्चों के बीच जन्मदिन मनाकर उन्होंने उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आज 75 बच्चों ने स्वादिष्ट भोजन ग्रहण किया। रोटरी के उपस्थित सदस्यों ने भी बच्चों के साथ प्रसाद स्वरूप भोजन कर इस पुण्य अवसर को और भी विशेष बना दिया।


