
हरिद्वार— बिल्केश्वर रोड स्थित प्रसिद्ध इच्छापूर्ति भैरव मंदिर तथा प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में भैरव जयंती के अवसर पर विशाल संत समागम तथा भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए आनंद अखाड़े के थानापति महंत कौशल गिरी महाराज ने कहा इस पृथ्वी पर भैरव बाबा एक ऐसे देव है जो बिना मांगे ही भक्तों के मन की इच्छा जानते हुए उनकी झोलियां खुशियों से भर देते हैं जो भक्त सच्चे मन से भगवान भैरवनाथ की आराधना करते हैं उन्हें मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं इस अवसर पर स्वामी अशोक भारती महाराज श्यामदास महाराज बालक दास योगीराज महंत शत्रुघ्न दास महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तजन उपस्थित थे सभी ने आयोजित भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

