Header Ad

भारतीय संस्कृति, राजनीति, इतिहास एवं सामाजिक मुद्दों पर किया गया सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

हरिद्वार। देववाणी परोपकार मिशन द्वारा उत्तराखंड और भारत की संस्कृति, इतिहास, राजनीति एंव सामाजिक मुद्दों पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 1400 बच्चों ने भाग लिया कार्यक्रम संयोजक/ अध्यक्ष ईश्वर सुयाल ने बताया कि हरिद्वार में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का 11वां आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में भूपतवाला सहित हरिद्वार के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभा किया है। जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय को 5100, 2100, 1100 का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय के प्रथम, द्वितीय एंव तृतीय तीन छात्रों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सभी छात्रों को प्रमाण पत्र और सामान्य ज्ञान की पुस्तक दी गई है। शीघ्र ही इसका पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। इस अवसर पर चेतन ज्योति आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ऋषिशवरानंद महाराज ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से छात्रों में चेतना जागृत होती है। समाज दुनिया के बारे में उन्हें बोध होता है। सामान्य ज्ञान आज के छात्र-छात्राओं के लिए बहुत जरूरी है। युवा भारत साधु समाज के अध्यक्ष स्वामी शिवम महंत ने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से छात्र छात्रों में छुपी प्रतिभा का पता चलता है। ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। गरीबदासी आश्रम के अध्यक्ष स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि विद्या सबसे बड़ा धन है जो की बहुत जरूरी है। छात्रों को ऐसे आयोजन से अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर भागीरथी विद्यालय हरिपुर, शिव नेशनल स्कूल हरिपुर, हिमालयन अकैडमी भूपतवाला, साध्वी आनंद ज्योति पब्लिक स्कूल, चेतन ज्योति संस्कृत विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, गीता कुटीर संस्कृत विद्यालय, हरि भारतीय संस्कृति विद्यालय, सप्तऋषि संस्कृत विद्यालय में परीक्षाओं का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को क्रमशः एक से 50 तक प्रश्न हल करने और कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को 1से 70 प्रश्न हल करने को दिए गए। देववाणी परोपकार मिशन के अध्यक्ष ईश्वर सुयाल ने कहा कि शीघ्र ही पुरस्कार वितरण किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को सम्मानित कियाजाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हर्ष कालरा, डॉक्टर सर्वेश तिवारी, हिमानी कौशिक, ज्योति रावत, मोहित शर्मा, मीनाक्षी जखमोला, संजना भट्ट, नेहा तिवारी, शगुन सैनी, दीपेंद्र, नवीन चंद्र, नेहा शर्मा, प्रीति डबराल आदि लोगों ने सहयोग किया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button