Header Ad

भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जगजीतपुर मैं लगाया रक्तदान शिविर शिविर का उद्घाटन रानीपुर के विधायक आदेश चौहान ने किया

जगजीतपुर में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर, 300 से अधिक लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
हरिद्वार — कनखल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जगजीतपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में 53 यूनिट रक्तदान हुआ और 300 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इनमें नेत्र जांच कराने वालों की संख्या भी बड़ी रही।

मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान और मेयर किरण जैसल ने किया शुभारंभ
शिविर का उद्घाटन रानीपुर विधायक आदेश चौहान और हरिद्वार की मेयर किरण जैसल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। दोनों अतिथियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है।

मोदी ने भारत को दिया विश्व मंच पर गौरव – आदेश चौहान
विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज पूरा विश्व मोदी जी की कार्यशैली का लोहा मान रहा है। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर भी सभी को शुभकामनाएं दीं।

मोदी सभी के प्रेरणास्रोत – मेयर जैसल
मेयर किरण जैसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी देशवासियों के प्रेरणास्रोत हैं। उनकी प्रेरणा से ही रक्तदान और स्वास्थ्य जांच जैसे पुनीत कार्य संभव हो पाते हैं। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए रक्तदान को महादान बताया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button