Header Ad

ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि महाराज का 15वां निर्वाण दिवस श्रद्धा और सेवा भाव से संपन्न:भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी

ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि महाराज का 15वां निर्वाण दिवस श्रद्धा और सेवा भाव से संपन्न:भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी

ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि महाराज का 15वां निर्वाण दिवस श्रद्धा और सेवा भाव से संपन्न
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित प्रख्यात धार्मिक संस्था संत मंडल आश्रम में ब्रह्मलीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश मुनि महाराज का 15वां निर्वाण दिवस समारोह परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी राममुनि महाराज के सानिध्य में श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। समारोह में संतों, महंतों, महामंडलेश्वरों, विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने उपस्थित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान संतों ने स्वामी जगदीश मुनि महाराज के आध्यात्मिक जीवन, तपस्या, समाज सेवा और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन त्याग, सेवा और राष्ट्रधर्म के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है।
इस अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल, श्री जगदीश सेवा संघ तथा संत मंडल आश्रम धर्मार्थ समिति, भीमगोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में सैकड़ों श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रक्तचाप, शुगर, हृदय एवं सामान्य रोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड राकेश गिरी ने कहा कि हिंदुत्व और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में स्वामी जगदीश मुनि महाराज का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे संतों के आदर्शों को आत्मसात कर समाज को सेवा और सद्भाव की दिशा में आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
समारोह का समापन भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button