Header Ad

फर्जी दस्तावेज बनाते हुए एक गिरफ्तार, अभी तक एक हजार से अधिक बना चुका है प्रमाणपत्र

फर्जी दस्तावेज बनाते हुए एक गिरफ्तार, अभी तक एक हजार से अधिक बना चुका है प्रमाणपत्र

जनसेवा केन्द्र की आड़ में बिहार का युवक बना रहा था फर्जी दस्तावेज
इस्तेमाल किया जा रहा मानवाधिकार आयोग का फर्जी पहचान पत्र भी बरामद
हरिद्वार। 
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान फर्जी दस्तावेज व प्रमाणपत्र बनाने के एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों पास से भारी मात्रा में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, मोहरें, इलैक्ट्रॉनिक उपकरण सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपित ने एक आलीशान होटल में अपना कार्यालय बनाया हुआ था।


जानकारी के मुताबिक कोतवाली कलियर पुलिस ने स्थानीय अभिसूचना इकाई के सहयोग से सत्यापन अभियान के दौरान पिरान कलियर क्षेत्र में चारमीनार के पीछे स्थित अलीशान होटल के शाहिदा मानवाधिकार जनसेवा केन्द्र का बोर्ड लगे कमरे में छापेमारी की। यहां एक व्यक्ति स्थानीय तथा बाहरी राज्यों के लोगों के जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि बनाता हुआ पाया गया। पूछताछ में आरोपित ने खुद को थाना साहिबगंज बिहार का निवासी बताते हुए मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष होने का दावा किया तथा होटल आलीशान में सीएससी सेन्टर चलाकर सेन्टर में लोगों के मतदाता पहचान पत्र, पेन कार्ड, आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र और अन्य कागजात बनाने की जानकारी दी।

आरोपित द्वारा जारी किए गये दस्तावेजों जन्म प्रमाण पत्र की जांच करने पर पाया गया कि सभी जन्म प्रमाण पत्रों पर सीरियल नं. 1 अंकित है, जिस पर उत्तराखण्ड राज्य का लोगो बना हुआ है। प्रमाण पत्रों पर उत्तराखण्ड सरकार अंग्रेजी व हिन्दी में छपा हुआ है। अधिकाशं प्रमाण पत्र हरिद्वार में निवासरत व्यक्तियों बने हुए थे तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग नगर निगम रूद्रपुर के लेटर पैड पर जारी किये गये हैं। मौके से नगर पंचायत पिरान कलियर के ईओ से सम्पर्क कर व्हाटसअप पर जन्म प्रमाण पत्र की फोटो भेजकर जानकारी की गयी तो उन्होंने प्रमाण पत्र को फर्जी बताया। कड़ी पूछताछ में संदिग्ध शहनवाज ने बताया कि कुछ डाक्यूमेन्ट वह खुद गूगल पर ऑनलाईन बनाता है और कुछ डाक्यूमेन्ट ऑनलाइन मंगाकर प्रिन्ट निकलवाकर लोगों को देता है। जानकारी के मुताबिक आरोपी अब तक लगभग एक हजार से अधिक जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज बना चुका है।


आरोपित शहनवाज पुत्र मौ. प्यारे निवासी ग्राम दाउदपुर थाना साहिबगंज जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता अलीसान होटल पिरान कलियर, हरिद्वार उम्र 24 वर्ष की दुकान की तलाशी से 45 कूटरचित जन्म प्रमाण पत्र, एक लैपटाप, मोबाइल फोन, 06 आधार कार्ड, 07 अलग अलग मोहरें बरामद हुयी है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button