
हरिद्वार — पुण्यदाई सेवा समिति (न्यास) एव देवोत्थान सेवा समिति दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 3128 अनाम लोगों की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गई।

पुण्यदाई सेवा समिति न्यास के संस्थापक अध्यक्ष श्री रविंद्र गोयल जी ने बताया कि 19 सितंबर को दिल्ली NCR एवं अनेक राज्यों से लावारिस लोगों की अस्थियां हरिद्वार के गुरुकुल नारसन बॉर्डर पर पुण्यदाई सेवा समिति (न्यास)के सदस्यों द्वारा उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर सम्मान पूर्वक हरिद्वार निष्काम सिवा ट्रस्ट हरिद्वार में लाई गई।

जहां से सती घाट पर पूर्ण विधि विधान के अनुसार एवं गणमान्य एवं महात्माओं के श्रद्धांजलि उद्दबोधन के उपरांत १००किलो दूध की धारा के साथ मां गंगा में विसर्जित किया जाएगा ताकि उन दिवंगत आत्माओ को मोक्ष प्राप्त हो सके अध्यक्ष बीके मेहता जी महामंत्री अवनीश गोयल जी मैं बताया समिति पुण्यदायी सेवा समिति न्यास निर्बल असहाय लोगों की अंतिम संस्कार में भी लकड़ी एवं सामान उपलब्ध कराती है समिति ने एक वृद्ध आश्रम बनाने का संकल्प लिया है।

