Header Ad

जिसका मन निर्मल होता है उसे भजन की आवश्यकता नहीं महामंडलेश्वर राम मुनि महाराज दान सत्य कर्म और ईश्वर भक्ति मनुष्य के कल्याण का मार्ग श्री महंत स्वामी चेतनानन्द गिरी महाराज

जिसका मन निर्मल होता है उसे भजन की आवश्यकता नहीं महामंडलेश्वर राम मुनि महाराज दान सत्य कर्म और ईश्वर भक्ति मनुष्य के कल्याण का मार्ग श्री महंत स्वामी चेतनानन्द गिरी महाराज

हरिद्वार 17 जून 2025 भूपत वाला स्थित श्री पंचदसशनाम आह्वान अखाड़े में 41 दिवसीय पंचधुनि अग्नि तपस्या पूर्ण होने पर परम तपस्वी ज्ञान मूर्ति संत थानापति महंत श्री हनुमान गिरी जी महाराज ने अखाड़े में काशी से आकर विशाल संत भंडारे का आयोजन किया इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत परम पूज्य स्वामी चेतनानन्द महाराज ने कहा ऐसी वाणी बोलिये मन का आपा खोय दूसरों को शीतल करें खुद भी शीतल होय साधु संत ऋषि मुनि जगत कल्याण की भावना से निहित होकर ईश्वर की आराधना करते हैं ताकि देश में खुशहाली रहे विश्व में शांति की स्थापना हो संत महापुरुषों का जीवन भक्तों को कल्याण का मार्ग दिखाने के साथ-साथ ईश्वर को समर्पित होता है इसीलिये संत महापुरुष सदैव ईश्वर आराधना में लगे रहते हैं भगवान तो सदैव भक्त के हृदय में बैठे रहते हैं भक्ति उनसे मिलने का माध्यम है जब तक आप आराधना नहीं करेंगे तो अपने हृदय में बैठे ईश्वर को कैसे पहचान पायेंगे इस सृष्टि में दान सत्कर्म और यज्ञ अनुष्ठान भंडारे मनुष्य के कल्याण का मार्ग है सत्संग सत्य का वह मार्ग है जो सीधे ईश्वर के श्री चरणों तक पहुंचता है इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर श्री राम मुनि महाराज ने कहा भजन सत्संग ईश्वर से मिलने का माध्यम है अगर आपने अपने मन को थोड़ा सा भी निर्मल कर लिया तो फिर निर्मल मन को भजन की भी आवश्यकता नहीं होती क्योंकि जिसका मन निर्मल है जिसके अंदर दया भाव बसा हुआ है जिसके अंदर दूसरों के प्रति सम्मान बसा हुआ है जिसके मन में दुर्बलों के प्रति दया भाव है उसका मन दया का सागर है तो उसकी सोच ही सत्संग है यानी सत्य की संगत है और जो सत्य के मार्ग पर है उसे किसी भजन की आवश्यकता नहीं ईश्वर मनुष्य के मन के भाव देखते हैं और ऐसे भक्तों से मिलने के लिये खुद ललहित रहते हैं इस अवसर पर बोलते हुए श्री हनुमान गिरी महाराज ने कहा मनुष्य के मन की भावना और जीवन में की गई आराधना मनुष्य के ईश्वर तक पहुंचाने का मार्ग है अगर आपकी भावना अच्छी है और आराधना आप जीवन में कर रहे हैं तो ईश्वर सदैव आपके इर्द-गिर्द ही होते हैं इस अवसर पर महंत नागेंद्र गिरी महाराज महंत आत्मा गिरी महाराज महंत लाल गिरी महाराज महंत मोहन गिरी महाराज महंत ऋषि गिरी महाराज महंत मीठू पुरी महाराज महंत रवि गिरी महाराज सहित अनेक अनेकों संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे सभी ने आयोजित विशाल भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button