
हरिद्वार। जगजीतपुर -जमालपुर रोड पर स्थित आनंद विहार कालोनी में देवाधिदेव महादेव का गंगेश्वर महादेव मंदिर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा निकाले शुभ मुहूर्त तिथि पर शिव-परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होगा। पूर्वांचल उत्थान संस्था के वरिष्ठ सदस्य काली प्रसाद की प्रेरणा एवं अबधेश झा के नेतृत्व में सभी कालोनीवासियों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

