Header Ad

गंगा भजन आश्रम की 117वर्षीय महंत रामभजन माता हुई ब्रह्मलीन संतो महंतो महामण्डलेश्वरों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

ब्रह्मलीन महंत रामभजन माता को महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानन्द महाराज व सुप्रसिद्ध कथा व्यास स्वामी सत्यदेव महाराज ने संयुक्त रूप से दी विधिविधान से मुखाग्नि

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था गंगा भजन आश्रम खड़खड़ी की परमाध्यक्ष एवं महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानन्द महाराज व सुप्रसिद्ध कथा व्यास
स्वामी सत्यदेव महाराज की गुरु माता परमपूज्य महंत रामभजन माता के ब्रह्मलीन होने पर तीर्थ नगरी के संतो महंतो महामण्डलेश्वरों एवं श्रद्धालुओं ने आश्रम पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।गंगा भजन आश्रम खड़खड़ी की परमाध्यक्ष महंत स्वामी राम भजन माता का 117 वर्ष की आयु में शरीर शांत हो गया

और जिनकी अंतिम यात्रा 10 बजे गंगा भजन आश्रम खड़खड़ी भूपतवाला से प्रारंभ होकर खड़खड़ी से होते हुए शमशान घाट खड़खड़ी पहुंची।ब्रह्मलीन महंत राम भजन माता को महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानन्द महाराज व सुप्रसिद्ध कथा व्यास स्वामी सत्यदेव महाराज ने संयुक्त रूप से मुखाग्नि दी।महामंडलेश्वर स्वामी चिदविलासनन्द सरस्वती महाराज ने बताया कि ब्रह्मलीन महंत राम भजन माता कर्तव्यनिष्ठ सनातन धर्म संस्कृति को समर्पित संत थी,उन्होंने आधुनिक युग को अपने जीवन में प्रवेश नहीं होने दिया जिस फलस्वरूप वे 117वर्ष की आयु भोग कर ब्रह्मलीन हुई, ब्रह्मलीन माता जी ने जीवन भर सेवा समर्पण कर्तव्यनिष्ठ सनातन धर्म का मार्ग बताया और श्रद्धालु भक्तों का कल्याण किया। ब्रह्मलीन महंत राम भजन माता को महामंडलेश्वर चिदविलासनन्द सरस्वती,भगवताचार्य रवि देव शास्त्री, डॉ हरिहरानंद, महंत शुभम गिरि,स्वामी कृष्णानंद ,महंत दिनेशदास,महंत प्रेमानन्द शास्त्री, स्वामी रामानन्द,स्वामी ज्ञानानन्द, महंत ऋषिशवरानंद,महंत स्वामी योगेंद्रानंद शास्त्री, महंत कृष्णदेव,महंत उमेशानंद, स्वामी विवेकानन्द,महंत मुकेशानन्द,महंत शिवम,साध्वी रमा देवी,महंत गोपाल गिरि,शुभम दास, डा ज्योतिनानंद,महंत जीत सिंह,पूर्व सभासद बृजभूषण विद्यार्थी, डा प्रेमप्रकाश सतेलवाल, पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी,पार्षद महावीर वशिष्ठ,कपिल शर्मा जौनसारी, मोहित, महंत महावीर, रितेश गौड़ ,कुलदीप भाट्टी,अंकेश भाटी, चांद गिरि,सुभाष कपिल,ललित सचदेवा,पार्षद सूर्यकांत शर्मा,अनिल वशिष्ठ,सहित सैकड़ों श्रद्धालु शिष्यों भक्तों संतो महंतो महामण्डलेश्वरों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button