
हरिद्वार -गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार अब मेरठ से हरिद्वार तक होगा जिससे यह लगभग 110 किलोमीटर लंबा हो जाएगा। सर्वेक्षण पूरा हो गया है और नोएडा की एक कंपनी डीपीआर तैयार करेगी जिससे मार्ग में बदलाव संभव है। इस एक्सप्रेसवे से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की कनेक्टिविटी बेहतर होगी तीर्थाटन को बढ़ावा मिलेगा और गढ़मुक्तेश्वर में गंगाधाम योजना को गति मिलेगी। पहला चरण लगभग पूरा है।

अब दूसरे चरण में गंगा एक्सप्रेसवे को मेरठ से होकर हरिद्वार तक जोड़ा जाएगा। यह मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे के रूप में करीब 110 किलोमीटर लंबा छह लेन का हाईवे होगा। इसके सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। अब डीपीआर तैयार की जाएगी। डीपीआर में इसके पूर्व निर्धारित मार्ग में बदलाव भी संभव है। नोएडा की कंपनी इस एक्सप्रेसवे की लंबाई कम करने और आसपास के दूसरे जिलों के संपर्क से होकर निकालने का प्रयास करेगी। इसके बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को उत्तराखंड से बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। इससे प्रयागराज से हरिद्वार तक का एक्सप्रेसवे तैयार हो जाएगा और तीर्थाटन को बढ़ावा मिलेगा।

