कौन था सुनील कपूर : देहरादून में पकड़े जाने के डर से हरियाणा पुलिस जिस वांछित अपराधी सुनील कपूर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की वो जिंद हरियाणा में आरटीआई एक्टिविस्ट के तौर पर जाना जाता था। स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक सुनील कपूर पुलिस से सीधा टकराता था। सिपाहियों और दारोगाओं की शिकायत करना। फेसबुक पर उनके स्टिंग करके डालना। ये सुनील कपूर का काम था। कई मामलो में वो कार्रवाई भी करा चुका था।
https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-4220526864146703&output=html&h=280&slotname=3982152977&adk=618185655&adf=473841231&pi=t.ma~as.3982152977&w=344&fwrn=7&fwrnh=100&lmt=1757858604&rafmt=1&format=344×280&url=https%3A%2F%2Fnews129.com%2Fviral-news%2Fharyana-sunil-kapoor-shot-himself-in-dehradun%2F&fwr=0&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&uach=WyJBbmRyb2lkIiwiMTIuMC4wIiwiIiwiQUMyMDAxIiwiMTQwLjAuNzMzOS41MSIsbnVsbCwxLG51bGwsIiIsW1siQ2hyb21pdW0iLCIxNDAuMC43MzM5LjUxIl0sWyJOb3Q9QT9CcmFuZCIsIjI0LjAuMC4wIl0sWyJHb29nbGUgQ2hyb21lIiwiMTQwLjAuNzMzOS41MSJdXSwwXQ..&abgtt=11&dt=1757858604541&bpp=68&bdt=163&idt=158&shv=r20250910&mjsv=m202509090201&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3D7766c6192c4443e9%3AT%3D1746447972%3ART%3D1757851662%3AS%3DALNI_MbKEX_t2upYvxneHbMknGFY2XGD3A&eo_id_str=ID%3D64cad24d51fffa19%3AT%3D1746447972%3ART%3D1757851662%3AS%3DAA-AfjbxU-xJMvn2TexI8yiMkev7&correlator=7057550367710&frm=20&pv=2&u_tz=330&u_his=1&u_h=854&u_w=384&u_ah=854&u_aw=384&u_cd=24&u_sd=2.813&dmc=8&adx=20&ady=1210&biw=384&bih=713&scr_x=0&scr_y=0&eid=31094533%2C31094653%2C95366174%2C95370518%2C95370775%2C42533294%2C95371482%2C95371231%2C95371688&oid=2&pvsid=1690892610070272&tmod=213916389&uas=0&nvt=1&fc=640&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C384%2C0%2C384%2C713%2C384%2C713&vis=1&rsz=%7C%7CoeEbr%7C&abl=CS&pfx=0&fu=128&bc=31&bz=1&td=1&tdf=2&psd=W251bGwsbnVsbCxudWxsLDFd&nt=1&pgls=CAEaBTYuOC4y&ifi=1&uci=a!1&btvi=1&fsb=1&dtd=214
2024 में एक पुलिस अफसर पर गंभीर आरोप लगे थे। आरोपों की जांच भी हुई थी। लेकिन गुमनाम पत्र से लगे आरोपों की जांच सुनील कपूर तक पहुंची थी जिसके बाद सुनील कपूर पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था। 2024 में ही हुए इन दो मुकदमों में सुनील कपूर की पुलिस को तलाश थी।जिसकी तलाश करते हुए हरियाणा पुलिस की टीम शनिवार को हरिद्वार आई थी।
नेताओं से भी थे संबंध
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुनील कपूर का एक भाई वकील भी है और उस पर दो बार जानलेवा हमला भी हो चुका था। पूर्व में उसे सुरक्षा भी मिली थी। यही नहीं सुनील लगातार पुलिस पर भ्रष्टाचार और मामलों में लापरवाही बरतने के आरोप लगाता रहता था। उसके हरियाणा के एक बडे नेता से अच्छे ताल्लुकात भी थे। 2024 में उस पर ब्लेकमेलिंग और आईटी एक्ट में मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद से वो फरार चल रहा था।
कौन था सुनील कपूर
फेसबुक पेज पर करता था खुलासे
सुनील कपूर अक्सर सिस्टम की खामियों को लेकर फेसबुक पर लिखता था और उसने कई स्टिंग भी डाले हुए हैं। शनिवार को हरिद्वार में पीछा करते हुए पुलिस ने उसे बस स्टेशन के पास घेर लिया। इसी दौरान उसने अपनी पिस्टल से दारोगा सुरेंद्र कुमार पर फायर झोंक दिया जिसके बाद उसे हायर सेंटर एम्स रैफर किया गया था। वहीं सुनील कपूर मौके से फरार हो गया था।
देहरादून में अपने रिश्तेदार के घर मिला सुनील कपूर
सुनील कपूर देहरादून में अपने दूर के एक रिश्तेदार के पास था। लक्ष्मण चौक के पास पुलिस ने उसे घेर लिया। कमरे का बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन पुलिस का दावा है कि सुनील कपूर ने अपनी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। जिंद पुलिस की ओर से भी स्थानीय पत्रकारों को ये ही बताया गया है।

