
हरिद्वार * हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष महोदया द्वारा हरिद्वार स्थित शंकराचार्य चौक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कॉवड पटरी एवं हाईवे के मध्य खाली स्थान पर पौधारोपण बागवानी, लैंडस्केपिंग द्वारा सौन्दर्यकरण का कार्य किए जाने एवं फेन्सिंग आदि का कार्य किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता राजन सिंह, सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल, सहायक अभियंता श्रीमती वर्षा , कनिष्ठ अभियंता सुश्री कृतिका उपस्थित थे।

