Header Ad

कुम्भ मेला 2027—अखाड़ा परिषद, होटल एसोसिएशन, साधू समाज, टैक्सी चालक संघ हुए शामिल

कुम्भ मेला 2027—अखाड़ा परिषद, होटल एसोसिएशन, साधू समाज, टैक्सी चालक संघ हुए शामिल

आगामी कुंभ मेला 2027 के दौरान यातायात प्लान को लेकर उपसमिति के सदस्यों से मांगे सुझाव

श्रद्धालुओं एवं साधु समाज की संख्या का मुल्यांकन कर किया जा रहा यातायात प्लान तैयार

हरिद्वार। मेला भवन सीसीआर के सभागार में कुंभमेला-2027 आईजी योगेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा गठित कुंभ मेला यातायात नियंत्रण उपसमिति के अध्यक्ष एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर व उपसमिति के अन्य सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुभ मेला आईजी योगेन्द्र सिंह रावत व नवनीत सिंह द्वारा सदस्यों से कुंभ मेले के दौरान वाहनों एवं यात्रियों के आवागमन के लिए तैयार किए गए यातायात प्लान को लेकर आवश्यक सुझाव मांगे गए।

इस दौरान एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव द्वारा अब तक यातायात प्रबंधन हेतु तैयार किए गए प्लान की क्रमवार जानकारी उपसमिति के समक्ष साझा की गई तथा एसपी सिटी अभय सिंह द्वारा सदस्यों के मन में उठ रहे विभिन्न सवालों का जवाब दिया गया।

इस दौरान कुंभ मेला आईजी योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा सदस्यों को ये भरोसा दिलाया गया कि प्लान तैयार करते वक्त श्रद्धालुओं, होटल व्यवसायियों, टैक्सी, टेंपो, रिक्शा युनियन, अखाड़ा परिषद, साधू समाज सहित कुंभ मेले से जुड़े सभहितधारकों के हितों का ख्याल रखा जाएगा।

मेला आईजी योगेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सीसीआर में कुंभ मेला यातायात नियंत्रण उपसमिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपसमिति के अध्यक्ष एसएसपी नवनीत सिंह व अन्य सदस्य शामिल हुए। बैठक में कुंभ मेला आईजी योगेन्द्र सिंह रावत व एसएसपी नवनीत सिंह ने सदस्यों से कुंभ मेले के दौरान वाहनों एवं यात्रियों के आवागमन के लिए तैयार किए गए यातायात प्लान को लेकर सुझाव मांगे। बैठक में एसपी ट्रैफिक व क्राईम निशा यादव ने तैयार किए गए यातायात प्लान की क्रमवार जानकारी उपसमिति के समक्ष साझा की तथा एसपी सिटी अभय सिंह द्वारा सदस्यों के विभिन्न सवालों के जवाब दिए।

कुंभ मेला आईजी योगेन्द्र सिंह रावत ने सदस्यों को भरोसा दिलाया कि यातायात प्लान तैयार करते समय श्रद्धालुओं, होटल व्यवसायियों, टैक्सी, टेंपो, रिक्शा यूनियन, अखाड़ा परिषद, साधू समाज सहित कुंभ मेले से जुड़े सभी हितधारकों के हितों का ख्याल रखा जाएगा। एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि भीड़ के मुताबिक ही अलग-अलग प्लान तैयार व एक्टिवेट किए जाएंगे। ऐसे में आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी का आपसी समन्वय आवश्यक है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button