हरिद्वार, कनखल।
तीर्थ नगरी हरिद्वार की पवित्र भूमि कनखल आज भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो उठी। प्राचीन दरिद्र भंजन महादेव मंदिर से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ एक शानदार और भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस कथा का दिव्य श्रवण भागवताचार्य पूज्य पंडित श्री पवन कृष्ण शास्त्री जी महाराज के दिव्य वाणी से हो रहा है।आज प्रातः जैसे ही कनखल की गलियों में पीली, लाल और गुलाबी साड़ियों से सजी श्रद्धालु महिलाएं मंगल ध्वनि के साथ आगे बढ़ीं, वातावरण भक्ति से गूंज उठा। मंदिर प्रांगण से राधा कृष्ण मंदिर तक निकाली गई कलश यात्रा में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधिपूर्वक मां गंगा का पूजन कर, गंगा जल से कलश भरे गए। इसके बाद कलश लेकर महिलाएं पूरे उत्साह के साथ कथा स्थल तक पहुंचीं।आगे-आगे कथा व्यास पंडित श्री पवन कृष्ण शास्त्री जी महाराज व मुख्य पुजारी पंडित कृष्ण कुमार शास्त्री जी भागवत ग्रंथ को शीश पर धारण कर चल रहे थे, उनके पीछे जजमान परिवार श्रद्धा से सिर नवाए चल रहे थे। बैंड-बाजों की मधुर धुन, डीजे पर गूंजते भक्ति गीत, और सैकड़ों श्रद्धालुओं की भक्तिमयी थिरकन ने वातावरण को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से सराबोर कर दिया।🚩 हर गली बनी भक्ति की गाथा:
शिवनगरी कनखल आज किसी आध्यात्मिक मेले सी प्रतीत हो रही थी। हर गली में “हर हर महादेव” और “राधे-राधे” के जयघोषों की गूंज थी। श्रद्धालु भक्त शिव, राधा-कृष्ण और हनुमान जी के भजनों पर झूमते हुए कथा स्थल तक पहुंचे। मंदिर की परिक्रमा के बाद कथा मंडप में भव्य मंच पर श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ।
🕉️ कथा विवरण:
📍 कथास्थल: प्राचीन दरिद्र भंजन महादेव मंदिर, कनखल, हरिद्वार
📅 तिथि: 3 अगस्त से 9 अगस्त 2025 तक
🕒 समय: प्रतिदिन संध्या 3:00 से 6:00 बजे तक
📞 संपर्क: पंडित कृष्ण कुमार शास्त्री जी — 97208 91745
🙏 समस्त श्रद्धालुजनों से विनम्र अनुरोध है कि वे सपरिवार पधारकर इस कथा अमृत का पान करें एवं पुण्यलाभ प्राप्त करें।

