Header Ad

एडीआईओ रती लाल पदोन्नत होकर बने जिला सूचना अधिकारी हरिद्वार

एडीआईओ रती लाल पदोन्नत होकर बने जिला सूचना अधिकारी हरिद्वार

हरिद्वार प्रेस क्लब में हुआ भव्य स्वागत, वंदे भारत लाइव न्यूज़ के प्रतिनिधियों ने पटका पहनाकर किया सम्मानित

देहरादून/हरिद्वार, संवाददाता। उत्तराखंड शासन के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पदोन्नति के अंतर्गत हरिद्वार में कार्यरत सहायक जिला सूचना अधिकारी (एडीआईओ) रती लाल को जिला सूचना अधिकारी (डीआईओ), हरिद्वार के पद पर पदोन्नत किया गया है। महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद विभागीय अधिकारियों, पत्रकारों एवं शुभचिंतकों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।
पदोन्नति की सूचना मिलते ही हरिद्वार प्रेस क्लब में नवनियुक्त जिला सूचना अधिकारी रती लाल का गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वंदे भारत लाइव न्यूज़ के ब्यूरो चीफ विजय कुमार बंसल तथा जिला संवाददाता संदीप गुप्ता ने उन्हें सम्मान स्वरूप पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
रती लाल अपनी सरलता, सौम्यता, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए व्यापक रूप से जाने जाते हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में सूचना विभाग एवं मीडिया के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सदैव सकारात्मक, पारदर्शी एवं सहयोगात्मक कार्यसंस्कृति को बढ़ावा दिया है। पत्रकारों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सूचना विभाग जनहितकारी योजनाओं एवं शासन की नीतियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
उत्तराखंड शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के अनुसार रती लाल को वेतन मैट्रिक्स लेवल-7 के अंतर्गत जिला सूचना अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। वे नियमानुसार शीघ्र ही अपने नवीन पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।
रती लाल की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर पत्रकार संगठनों, विभागीय अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं एवं शुभचिंतकों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके सफल, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
फोटो कैप्शन:
नवनियुक्त जिला सूचना अधिकारी रती लाल का सम्मान करते वंदे भारत लाइव न्यूज़ के ब्यूरो चीफ विजय कुमार बंसल एवं जिला संवाददाता संदीप गुप्ता।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button