Header Ad

एचआरडीए कार्यालय में हंगामा, रुपए फेंककर रिश्वत लेने का लगाया आरोप धमकी दी आजाद समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह सहित कई पर मुकदमे दर्ज..

रुड़की/भगवानपुर। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) के रुड़की स्थित कार्यालय में सोमवार को हुए हंगामे और अवैध वसूली के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है।

मामले में दो पक्षों—एक सरकारी कर्मचारी और एक निजी नागरिक—की ओर से दी गई शिकायतों पर सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की और थाना भगवानपुर में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।मामले में दो पक्षों—एक सरकारी कर्मचारी और एक निजी नागरिक—की ओर से दी गई शिकायतों पर सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की और थाना भगवानपुर में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।दोनों मामलों में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह को नामजद करते हुए अन्य पार्टी पदाधिकारियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हुए हैं।

बिना अनुमति के जबरन घुसे कार्यालय, फेंके नोट, दी धमकी…..
प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता कमलेश्वर रावत की तहरीर के मुताबिक, सोमवार को लगभग 11:30 बजे आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, जिला अध्यक्ष मोहन दास, जिला प्रभारी अनुराग, प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी, अक्षय सभासद, राव अरशद, अकरम, रोहित कर्णवाल, मिथुन नौटियाल, सुमित कटारिया समेत करीब 40 से 50 लोग एचआरडीए कार्यालय में बिना अनुमति जबरन घुस आए।अवैध कॉलोनी ध्वस्तीकरण का विरोध, दबाव बनाने का आरोप…..
प्रदर्शनकारियों द्वारा प्राधिकरण की भगवानपुर क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ की गई विधिक कार्रवाई का विरोध किया जा रहा था। अभियंता का आरोप है कि यह पूरी घटना पूर्वनियोजित थी, जिसका उद्देश्य सरकारी काम में बाधा डालना, डर का माहौल बनाना और कानूनी कार्रवाई को रोकना था।₹22 लाख की वसूली की दूसरी एफआईआर, धमकी का भी आरोप…..
भगवानपुर निवासी मुशीर आलम की ओर से दर्ज दूसरी एफआईआर में विवेक, अजीज और राव अकरम पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने खुद को एचआरडीए से जुड़ा बताते हुए उनसे ₹22 लाख की अवैध वसूली की। उन्होंने धमकी दी थी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो कॉलोनी को सील करवा दिया जाएगा। मुशीर ने डर के कारण किस्तों में यह रकम दी। इसके बावजूद 6 जून को प्राधिकरण द्वारा उनकी कॉलोनी ध्वस्त कर दी गई। मुशीर ने जब 9 जून को टेलीविजन पर इन्हीं लोगों को एचआरडीए कार्यालय में प्रदर्शन करते देखा, तो उसे संदेह हुआ और उसने पूरी जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे, सीसीटीवी फुटेज जब्त…..
सिविल लाइंस कोतवाली और थाना भगवानपुर पुलिस ने दोनों तहरीरों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित कर लिया है और आगे की कार्यवाही इसी आधार पर की जा रही है।

इन धाराओं में मुकदमा….
1:- भारतीय दंड संहिता की धारा 186 – सरकारी कार्य में बाधा
2:- धारा 353 – सरकारी कर्मचारी पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग
3:- धारा 504 – जानबूझकर अपमान कर शांति भंग करना
4:- धारा 506 – आपराधिक धमकी
5:- धारा 120B – आपराधिक षड्यंत्र
6:- धारा 171H – अवैध वसूली
और अन्य संबंधित धाराएं

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button