
हरिद्वार। सोमवार को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) की उपाध्यक्ष सोनिका ने निर्माणाधीन यूनिटी मॉल तथा ज्वालापुर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अवर अभियंता और सहायक अभियंता को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही यूनिटी मॉल के निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

