Header Ad

आतंकवाद का हो जड़ से खात्मा – सुनील सेठी

हरिद्वार –केंद्र सरकार से मांग आतंकियों को दिया जाए मुंह तोड़ जवाब गिरफ्तार आतंकियों को दी जाए फांसी। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों व्यापारियों ने आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए आतंक की फैक्ट्री पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सुनील सेठी ने इस अवसर पर कहा कि देश में हो रही आतंकी घटनाओं से देश के नागरिकों में रोष है वो डरे हुए है जिस तरह आतंकी देश के अंदर देशवासियों को मारने का काम कर रहे है निर्दोषों को मौत के घाट उतार रहे है अब समय आ गया है इन आतंकियों को घरों से निकलाकर फांसी पर लटकाया जाए देश में जिस तरह ये आतंकी दशहत फैलाने का काम कर रहे है इसको रोकने के लिए केंद्र सरकार को अब सख्त कदम उठाने चाहिए। सेठी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा समिति को जिन स्थानों से जिन संस्थानों से देश के भीतर आतंकी पकड़े जा रहे है उन्हें बंद कर सील कर देना चाहिए ऐसे लोगों पर रासुका लगा राष्ट्रद्रोह लगाना चाहिए जो देश से अनुदान लेकर इन आतंक की फैक्ट्रियों को चला रहे है । हरीश अरोड़ा ,डॉक्टर निशीथ ऐरन एवं हरिमोहन भारद्वाज ने कहा कि देश में आतंकियों की बढ़ती घुसपैठ को रोकने के लिए अब कड़े कदम उठाने पड़ेंगे सरकारों को अब कुछ बड़े निर्णय लेते हुए देश की सुरक्षा को हर ठोस नीति को धरातल पर उतारना पड़ेगा जिस तरह से आतंकियों के हौसले बढ़ रहे है उन्हें तोड़ना पड़ेगा अब एक बार बड़ा निर्णय लेते हुए इस आतंक का अंत करना ही देश हित में उपयुक्त है । इस अवसर पर मुख्य रूप से हरीश अरोड़ा, डॉक्टर निशीथ ऐरन, राकेश जमदग्नि, हरिमोहन भारद्वाज, रामनिवास गोयल, समाजसेवी हरीश साहनी, हनी अग्रवाल, देव माहेश्वरी,आनंद यादव, लाल सिंह पांडे, लक्की अनेजा, सुनील मनोचा, प्रीत कमल,रमन सिंह,कपिल कुमार, जनार्दन पांडे, वीरेंद्र नेगी, दिनेश कुमार, राजू जोशी, मनोज कुमार, राजकुमार मिश्रा, सन्नी अरोड़ा, विनोद ठाकुर, नीरज , नवीन कुमार, सचिन अग्रवाल, राहुल शर्मा, कमल, शंकर सिंह, सोनू चौधरी उपस्थित रहे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button