Header Ad

हरिद्वार महायोजना-2041 (प्रारूप) तथा रूड़की महायोजना-2041 (प्रारूप) पर प्रेषित आपत्तियों/सुझावों पर जनसुनवाई हेतु आमंत्रण

हरिद्वार महायोजना-2041 (प्रारूप) तथा रूड़की महायोजना-2041 (प्रारूप) पर प्रेषित आपत्तियों/सुझावों पर जनसुनवाई हेतु आमंत्रण।

    हरिद्वार महायोजना-2041 (प्रारूप) तथा रूड़की महायोजना-2041 (प्रारूप) की प्रदर्शनी हरिद्वार एवं रूड़की के अन्तर्गत आयोजित की गई थी जिसके अन्तर्गत विभिन्न माध्यमों से प्रापत आपत्तियों एवं सुझावों पर शासन द्वारा गठित समिति द्वारा जनसुनवाई का आयोजन अधिनियमानुसार निम्नानुसार प्रस्तावित है। 

अतः उक्त जनसुनवाई हेतु समस्त आपत्तिकर्ता/सुझावकर्ता को आंमत्रित किया जाता है। उक्त सुनवाई हेतु आंमत्रण डाक द्वारा भी प्रेषित किया जा रहा है यद्यपि डाक द्वारा आमंत्रण प्राप्त ना होने की स्थिति मंे उक्त आंमत्रण को ही अधिकृत आमंत्रण माना जायेगा।
महायोजनावार जनसुनवाई की तिथि व स्थानः-
1- रूड़की महायोजना-2041 (प्रारूप), दिनांक 17.10.2025 एवं 18.10.2025, स्थान-बी0एस0एम0 डिग्री कॉलेज, रूडकी।
2- हरिद्वार महायोजना-2041 (प्रारूप), दिनांक 16.10.2025, स्थान- भल्ला इण्टर कॉलेज, मायापुर, हरिद्वार।
प्राप्त आपत्ति एवं सुझाव पर शासन द्वारा उपाध्यक्ष, हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा की जायेगी। समिति ने प्रभागीय वनाधिकारी, हरिद्वार नगर आयुक्त, नगर निगम, हरिद्वार एवं रूड़की, पुलिस अधीक्षक, यातायात एवं परिवहन, हरिद्वार, मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक, उत्तराखण्ड, देहरादून तथा अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई खण्ड, हरिद्वार सदस्य है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button