हरिद्वार –रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओ का शुभारम्भ मेरे साथ संस्थान के डायरेक्टर वैभव शर्मा एवं संस्थान के समस्त पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
हर वर्ष विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष होने वाली प्रतियोगिताओ में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल एवं क्रिकेट आदि कहीं खेल हैं।
हम ने अक्सर देखा है खेल-कूद से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। ये हमारे शरीर को मजबूत बनाते हैं, तनाव कम करते हैं, आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, अनुशासन सिखाते हैं और टीम वर्क को काफी बढ़ावा देते हैं।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में एमबीए, बीकॉम, बीकॉम (ऑनर्स), बीफार्मा, डीफार्मा, बीटेक एवं पॉलिटेक्निक विभाग से सौ से अधिक छात्र एवं छात्राये प्रतिभाग कर रहे है।
इस अवसर पर डायरेक्टर वैभव शर्मा, डॉ मयंक गुप्ता, मनुज उनियाल, सूरज राजपूत, कुसुम लता, रोहित, सचिन, मंजीत, संगीता, स्वप्निल, आशु, राबिता, संदीप बर्मन, अमित सैनी, शिखा, प्रियंका कविता एवं अन्य सभी अध्यापकगण छात्रों का उत्साहवर्धन करने के लिए मौजूद रहे।

