
कनखल स्थित जगदगुरु आश्रम में सोमवार को महाकवि कुँवर चन्द्रप्रकाश सिंह की काव्य-साहित्य साधना पर आधारित एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ हुआ।
महाकवि कुँवर चन्द्रप्रकाश सिंह न केवल एक सशक्त साहित्यकार थे, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्म और राष्ट्रभक्ति के अग्रदूत भी थे।
उनके काव्य में हमें भारतीय जीवन-दर्शन की झलक मिलती है, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे साहित्यकारों का सम्मान और उनके साहित्य पर विमर्श आज की आवश्यकता है।
कुँवर चन्द्रप्रकाश सिंह की कविताएं केवल शब्द नहीं, बल्कि राष्ट्र को दिशा देने वाले संदेश हैं। साहित्य समाज का दर्पण होता है और ऐसे कवियों की रचनाएं समाज को सकारात्मक दिशा में ले जाने में सहायक होती हैं।
कुंवर जी की रचना का संसार इतना गहरा है जिसमें हजारों रत्न निकालने का कार्य अभी शेष है। कुंवर जी द्वारा रचित नाटक हमारी संस्कृति को दर्शाते हैं। इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज, अंतरराष्ट्रीय हिंदी समिति के अध्यक्ष कुमार विश्वास के पिता जी और माता जी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

