Header Ad

हरिद्वार। ज्वालापुर रोड़ स्थित प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज का अवतरण दिवस धूमधाम व हर्षाेल्लाह के साथ मनाया गया। श्रीजी वेंकट हाल में आयोजित कार्यक्रम में सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों व राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों ने आश्रम पहुंचकर फूलमाला पहनाकर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश को अवतरण दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री पंचायती अखाड़ा एवं महानिर्वाणी के श्री महंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा निर्मल जल के समान जीवन व्यतीत करने वाले महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार और मानव कल्याण में अहम योगदान कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम का कायाकल्प हो रहा है। निर्मल अखाड़े के महंत ज्ञानदेव महाराज ने कहा कि मानव कल्याण के लिए जीवन समर्पित करने वाले स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा में जो योगदान कर रहे हैं। उससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। मां गंगा से स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश की दीर्घायु की कामना करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने कहा कि प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम से सनातन संस्कृति की पताका देश दुनिया में फहरा रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश लेकर पहुंचे दर्जाधारी मंत्री डॉ विनय रूहेला ने अवतरण दिवस की शुभकामनाएं दी। सभी का आभार व्यक्त करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन की दिशा में सभी को मिलकर काम करना होगा।

कार्यक्रम में कारोबारी महंत गोविंद दास, जयराम आश्रम के पीठाधीश्वर महंत ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर राज्यमंत्री विनय रूहेला, हरे राम आश्रम के महंत कपिल मुनि, निर्मल अखाड़े के महंत ज्ञानदेव महाराज, निर्मल संतपुरा से महंत जसविंद्र सिंह, महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज, महामंडलेश्वर डॉ प्रेमानंद महाराज, मेयर किरण जैसल, पूर्व मेयर अनीता शर्मा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, शिवालिक नगर पालिका चेयरमैन राजीव शर्मा, राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, राज्यमंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, एनयूजे आई, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पाण्डेय, भाजपा नेता डॉ विशाल गर्ग, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, महंत विष्णु दास, महंत रघुवीर दास, अमित सैनी, रामकुमार खत्री, सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने स्वामी स्वामी दिनेश दास, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि सहित कई संतों ने स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज को अवतरण दिवस की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 कार्यक्रम का संचालन स्वामी रविदेव शास्त्री और विश्वास सक्सेना ने संयुक्त रूप से किया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button