दक्ष मंदिर में ध्वजारोहण
हरिद्वार – कनखल – धर्मनगरी हरिद्वार की उपनगरी कनखल में आज रामलीला परिषद के तत्वाधान में ध्वज पूजन के साथ ही रामलीला का आगाज हो गया।।शिव की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण के साथ ही रामलीला का विधिवत शुभारंभ आज देर शाम किया गया।संतों की मौजूदगी में पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा और रामलीला मैदान प्रागंण में ध्वजा स्थापित की गई।महानिर्वाणी अखाड़े के संत बड़े अखाड़े के संत कोठरी राघवेंद्र दास महाराज, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम,कांग्रेस नेता अशोक शर्मा, प्रमोद शर्मा,सहित नगर के गणमान्य लोगों के सानिध्य में ध्वज वंदना कर उसकी पूजा अर्चना की। उसके बाद एक ध्वज दक्ष मंदिर परिसर में लगाया गया। दक्ष मंदिर से शोभायात्रा के साथ रामलीला प्रागंण में पहुंचे। जहां ध्वज पताका को स्थापित किया गया।श्रीरामलीला कमेटी के मुख्य संयोजक शैलेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि श्रीरामलीला परिषद कनखल हरिद्वार 175वां वार्षिकोत्सव बड़ी विशेष तैयारियों के साथ मनाने जा रहा है। इसी क्रम में ध्वजारोहण शोभायात्रा रामलीला भवन से ढोल बैंड बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से निकाली गई। आज ध्वजारोहण शोभायात्रा के साथ श्रीराम लीला मंचन का शुभारंभ हो गया है ।22 सितंबर को श्रीराम विवाह शोभायात्रा एवं 2 अक्टूबर को दक्षेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पर होने वाला दशहरा इस वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। उन्होंने बताया कि शेष सभी कार्यक्रम श्रीरामलीला भवन कनखल स्थित रंगमंच पर ही होंगे। श्री राम वनवास की लीला का सजीव मंचन कनखल स्थित राजघाट पर होगा ।उन्होंने बताया कि रंगमंच भव्य लेकिन पौराणिक दृष्यों के रूप में सजाया जा रहा है और प्रस्तुतीकरण की गुणवत्ता में विशेष सुधार किया।उन्होंने कहा कि श्रीरामलीला कमेटी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को मौलिकता के साथ समाज में समाहित करने के उद्देश्य से योग्य एवं अनुभवी कलाकारों का चयन करती है।रामलीला का नाट्य मंचन रंगमंच पर श्रवण कुमार के नाटक से प्रारम्भ होगा।उन्होंने बताया कि कनखल में राम लीला का इतिहास डेढ़ सौ वर्ष से ज्यादा पुराना है। डिजिटल युग में भी लोगों का अपनी संस्कृति और आदर्शों के प्रति लगाव कम नहीं हुआ है।कनखल की रामलीला सबसे पुरानी है। यह रामलीला पहले कनखल से सटे जगजीतपुर में शुरू हुई थी। बाद में इस लीला को कनखल चौक बाजार लाया गया। कनखल के चौक बाजार में रामलीला भवन रामलीला का ही नहीं जन गतिविधियों का भी गवाह बना हुआ है। धार्मिक फिल्म जय संतोषी माता के निर्माता निर्देशक रामेश्वर प्रियदर्शी एवं अभिनेत्री बेबी बिंदु भी इस कनखल रामलीला मंच को साझा कर चुके हैं।कनखल में जयप्रकाश सराय वाले, विकास चौधरी, प्रदीप चौधरी आदि की राजनीति रामलीला से परवान चढ़ी। गांधीवादी पुरुषोत्तम शर्मा और भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी का कनखल रामलीला से सीधा नाता रहा है।इस अवसर पर संजय कौशिक,रजत त्रिपाठी, विकाश प्रधान, पूर्व सभासद नितिन गौतम,अमर भारद्वाज,जगमोहन, सुरेंद्र,हिमांशु राजपूत, योगेश भारद्वाज, सिद्धार्थ त्रिपाठी, दुष्यंत झा,हरिओम अनेजा, चुन्नू अत्री, प्रमोद शर्मा, सुधांशु गौतम, चुन्नु त्रिपाठी,और प्रतीक गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

