Header Ad

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने अभियंता दिवस को बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया।

हरिद्वार — हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने अभियंता दिवस को बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। यह दिवस भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति और योगदान को समर्पित है।

कार्यक्रम की शुरुआत अधिशासी अभियंता/अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डॉ. विश्वेश्वरैया के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण से हुई। सभी ने उनके महान कार्यों और देश निर्माण में अभूतपूर्व योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड विकास प्राधिकरण अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन उत्तराखंड के प्रांतीय महामंत्री प्रशांत सेमवाल ने कहा कि भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के कार्य वर्तमान अभियंताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अभियंताओं को उनके पदचिह्नों पर चलते हुए समाज और देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अभियंता किसी भी विभाग की रीढ़ होते हैं। उनके तकनीकी कार्यों से न सिर्फ प्रदेश, बल्कि देश भी विकास की राह पर अग्रसर रहता है। अभियंता तकनीकी कार्यों के साथ-साथ रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी रहते हैं। कोरोना काल के दौरान भी उन्होंने सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान दिया।

अन्य वक्ताओं ने भी भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के दृढ़ संकल्प और अद्वितीय कार्यों को याद किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. विश्वेश्वरैया का जीवन अनुशासन, नवाचार और समर्पण का प्रतीक है। उनके विचार आज भी अभियंताओं को राष्ट्र निर्माण और विकास की दिशा में प्रेरित करते हैं। अधिकारियों ने इंजीनियरों से आह्वान किया कि वे सतत, सुरक्षित और जन-हितैषी विकास कार्यों में सक्रिय योगदान दें और डॉ. विश्वेश्वरैया के आदर्शों का अनुसरण करें। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि एचआरडीए अपने विकास कार्यों में गुणवत्ता और नवाचार को प्राथमिकता देता रहेगा और समाज की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

कार्यक्रम में सहायक अभियंता श्रीमती वर्षा, श्री आकाश जगूड़ी, शबाना आजमी, रिया सैनी, शिवानी, प्रिया सैनी, संदीप उनियाल, पंकज कुमार,कृतिका, शुभम सेमवाल, नारायण किशोर नौटियाल, सुरेश कुमार, मृदुला गंगवार, संजीव कुमार, विनय कुमार, दीपक कुमार, गोपाल कृष्ण शर्मा आदि अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button