Header Ad

जीवन को सार्थक करने एवम पितरों की तृप्ति के लियें श्रीमद् भागवत  महापुराण कथा परम कल्याणकारी है कथा व्यास कृष्णा संजय जी महाराज 

हरिद्वार — श्यामपुर गाजी वाली स्थित श्री मोहन गोकुलधाम में चल रही श्रीमद् भागवत पावन कथा का रसपान कर श्रद्धालु भक्तजन श्रोतागण अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ कर रहे हैं कथा व्यास परम तपस्वी ज्ञान मूर्ति परम विद्वान कृष्णा संजय जी महाराज ने कहा श्रीमद् भागवत महापुराण कथा सभी ग्रंथों का पावन सार है मानव जीवन कल्याण सुधा रस है पितरों की तृप्ति  के लियें यह पावन कथा परम कल्याणकारी है ज्ञान तथा भक्ति मय परम कल्याणकारी तन और मन को तृप्त कर देने वाली जीवन को कल्याण सुधा रस प्रदान करने वाली इस पावन कथा के श्रवण  मात्र से मनुष्य का जीवन धन्य हो जाता है और उसका लोक एवं परलोक दोनों सुधर जाते हैं साथ ही आयोजन करता के पितरों को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है यह पावन कथा बड़े ही भाग्य से श्रवण  करने के लियें प्राप्त होती है अगर आप इस पावन कथा का श्रवण कर रहे हैं तो मानो आपके जन्मों जन्म के पुण्यों का उदय हो गया है यह पावन कथा कल्याण करने के साथ-साथ मनुष्य के मन मस्तिष्क में ज्ञान का उदय कर देती है कांगड़ी गाजीवाला आर्य नगर श्री मोहन गोकुलधाम में बह रही ज्ञान की गंगा में गोते लगाकर क्षेत्रवासी श्रद्धालु भक्तजन निरंतर अपने जीवन को धन्य कर रहे हैं आओ हम भी चलें श्री मोहन गोकुलधाम गाजी वाला कांगड़ी और इस जीवन को धन्य करें इस मानव जीवन को सार्थक करें

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button