हरिद्वार:सुशुत्र ड्रामा सेंटर के बाहर युवक की मृत्यु होने के बाद हुआ जमकर हंगामा, क्लीनिक के एक युवक के भीड़ ने फाड़े कपड़े ,पुलिस की सूझबूझ से युवक को बचाया गया।युवक की मृत्यु के बाद डॉक्टर के क्लीनिक पर जमकर हो रहा विवाद-पिछले माह हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के कर्मचारी सड़क हादसे में घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए सिटी अस्पताल में लाया गया था। जिसके बाद डॉक्टर ने कर्मचारी का उपचार कर दिया था, उपचार में डॉक्टर ने कर्मचारी के हाथ में हड्डी को जोड़ने के लिए रॉड लगा दी थी। कर्मचारियों के मुताबिक अब एक माह बाद जब मरीज अपने हाथ में लगी रॉड निकालने पहुंचा तो डॉक्टर ने उसे कम पैसों में अपने प्राईवेट क्लीनिक में उपचार करने की बात कही। जिसके बाद मरीज को प्राईवेट क्लीनिक ले जाया गया और उपचार के दौरान अधिक एनसथीसिया दे दिया गया, जिससे मरीज की मौत हो गई।
हिंदुस्तान कंपनी कर्मचारियों के मुताबिक डॉक्टर ने कर्मचारी को उपचार के दौरान अधिक एनसथीसिया दे दिया था। जिससे उसकी मौत हुई है। कर्मचारियों ने डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग प्रशासन से उठाई है।
हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के कर्मचारियों ने इस घटना के बाद डॉक्टर को बचाने के लिए किसी जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है।
स्वास्थ्य विभाग ने कर दी यह कार्रवाई
सीएमओ हरिद्वार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर भेज दी गई है। टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

