Header Ad

*रोटरी हरिद्वार ने लगाया मुफ्त नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर*

हरिद्वार— ग्रेट वाइट ग्लोबल, पदार्था के फैक्ट्री परिसर में शिवा एचआर सॉल्यूशंस के सौजन्य से रोटरी हरद्वार ने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के प्रोजेक्ट “विजन प्लस” की शुरुआत करते हुए एक नि:शुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया।

शिविर में गौतमी आई इंस्टिट्यूट और आई फाउंडेशन ऑफ अमेरिका के तत्वाधान से बनी जांच बस, रोटरी गुड़गांव से पहुंची। टीम का नेतृत्व रो. अक्षय शास्त्री कर रहे थे।

कैंप में कुल 162 श्रमिकों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 85 को नि:शुल्क चश्मे प्रदान किए गए। सभी लाभार्थी ग्रेट वाइट ग्लोबल फैक्ट्री में कार्यरत वर्कर थे।

मौके पर ग्रेट वाइट की ओर से श्री देबांशु पुरकायस्थ, श्री अशोक कुमार एवं उनकी टीम,

शिवा एचआर सॉल्यूशंस की ओर से रो. प्रफुल्ल त्यागी एवं उनकी टीम तथा

रोटरी हरद्वार की ओर से अध्यक्ष रो. डॉ. आलोक सारस्वत, सचिव रो. सक्षम पाठक, डिस्ट्रिक्ट एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी रो. पंकज पांडेय, असिस्टेंट गवर्नर रो. गौरव गुप्ता, पीपी रो. विवेक मिश्रा और त्रिपाठी जी उपस्थित रहे।

रोटरी हरद्वार की ओर से अध्यक्ष डॉ. आलोक सारस्वत ने ग्रेट वाइट ग्लोबल और शिवा एचआर सॉल्यूशंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनोपयोगी कार्यों में सहयोग करना समाज के लिए अत्यंत सराहनीय है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button