
हरिद्वार, 27 अगस्त 2025
रोटरी हरद्वार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान लगातार जारी है। बुधवार को पीपी रो. ब्रज मोहन गुप्ता के नेतृत्व में रोटरी टीम ने एस.एम.जे.एन. कॉलेज, हरिद्वार के प्रांगण में व्यापक पौधारोपण किया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल श्री बतरा जी, स्टाफ सदस्य तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। रोटरी टीम ने मिलकर लगभग 200 पौधे लगाए। इनमें नीम, अमरूद, बरगद, गिलोय एवं अन्य प्रजातियों के पौधे शामिल रहे।
पौधारोपण अभियान में पंजाबी महासभा ने भी सक्रिय सहयोग दिया और वाहन एवं पौधे उपलब्ध कराए।
रोटरी हरद्वार की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक पीपी रो. ब्रज मोहन गुप्ता द्वारा लगाए गए पौधों की कुल संख्या इस रोटरी वर्ष में 1667 तक पहुँच गई है।

