Header Ad

निजी अस्पताल में मरीज के परिजनों का हंगामा, डाक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप 

हरिद्वार। लक्सर रोड स्थित प्राइवेट हास्पिटल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मरीज के परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ की और हास्पिटल में मौजूद स्टाफ के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते उनके परिजन की जान गई है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को काबू किया। वहीं हास्पिटल के संस्थापक डॉ. एसके मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्वालापुर की मरीज सानिया को शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे तेज बुखार, बहु-अंग विफलता (MOF) के लक्षण, प्लेटलेट्स की कमी, सांस लेने में कठिनाई तथा चेहरे पर सूजन की शिकायत के साथ भर्ती किया गया। स्थिति व रोग-निदान (प्रोग्नोसिस) समझाने के पश्चात उपचार प्रारंभ किया गया। रविवार प्रातः की राउंड में मरीज के प्लेटलेट्स बहुत कम पाए गए, जिस पर प्लेटलेट्स ट्रांसफ्यूजन की सलाह दी गई। मरीज की स्थिति नाजुक (गंभीर) होने की जानकारी परिजनों को दी गई तथा आईसीयू शिफ्ट करने या उच्च केंद्र (Higher Centre) में रेफर करने की आवश्यकता भी स्पष्ट की गई। प्रोग्नोसिस की गंभीरता समझाने के उपरांत मरीज को आगे के उपचार हेतु उच्च केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। 

इसके उपरांत लगभग 30 से 40 लोग एस. आर. मेडिसिटी अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में तोड़फोड़ करने लगे। उन्होंने चिकित्सा उपकरणों को क्षति पहुँचाई, स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट की तथा अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुँचाते हुए उपचार कार्य में बाधा डाली।

डॉ  मिश्रा ने बताया कि भीड़ में शामिल लोगों ने चिकित्सा उपकरणों को नुकसान पहुंचाया, स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट की, अस्पताल की संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया। अस्पताल के काम में भी हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया। यह बहुत बुरा है, समाज के लिए अच्छा नहीं है, हम चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और कई मरीजों की जान बचाई है, हम मरीजों का इलाज कर सकते हैं, परिणाम मरीजों की स्थिति और गंभीरता पर निर्भर करता है। इस प्रकार की गतिविधियों का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। कोई भी निजी अस्पताल गंभीर मरीजों को नहीं लेगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button