Header Ad

पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के अंतर्गत गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के अंतर्गत गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

हरिद्वार —जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के अंतर्गत गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक  जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई।  बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि  जनपद में पंजीकृत समस्त  केंद्रों के निरीक्षण किए जाए एवं  जिन केंद्रों द्वारा अधिनियम का पालन नहीं किया जा रहा है उन केंद्रों के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाए, उन केंद्रों पर भी कार्यवाही की जाए जिन केंद्रों में अधिकृत चिकित्स द्वारा अल्ट्रासाउंड का कार्य नहीं किया जा रहा है । 

 मुखबिर योजना के तहत उन केंद्रों पर Decoy ऑपरेशन किए जाएं जिन केंद्रों पर भ्रूण लिंग जांच करने की आशंका हो एवं विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाए।

बैठक में 8 नए केंद्रों के पंजीकरण हेतु आई पत्रावलियों में से 5 केंद्रों के पंजीकरण को अनुमोदित किया गया एवं 1 केंद्र का नवीनीकरण किया गया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह  द्वारा बताया गया की जनपद में 103 केंद्र पंजीकृत है जिनमें 158 मशीन पंजीकृत है जिनके नियमित निरीक्षण दल द्वारा औचक निरीक्षण किए जाएंगे ।

समिति की सदस्य राकेश चंद्रा  द्वारा कहा गया कि अल्ट्रासाउंड की दरों में एक समानता होना जरूरी है केंद्रों द्वारा अनुचित वसूली की जा रही है जिस हेतु जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को IMA के सदस्यों के साथ बैठक कर इन दरों में एक समानता लाए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

बैठक में  डॉ अशोक तोमर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ यशपाल तोमर, जिला समन्वयक रवि संदल, विधिक सलाहकार फिरोज अंसारी,डॉ मनु शिवपुरी समाज सेवी दीपेश  चंद्र प्रसाद, कनिका शर्मा, राकेश चंद्रा, कुलदीप बिष्ट, मयंक रौतेला आदि मौजूद रहे ।

सीएमओ डॉ आर के सिंह के निर्देशों के तहत डॉ मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ द्वारा सफाई और हाइजीन की बात रखी गई।

 हर सेंटर पर सफाई और हाइजीन का विशेष ध्यान रखा जाए ,क्योंकि कई जगह सर्वेक्षण में पाया गया कि सेंटर पर सफाई नहीं पाई गई है उन्हें चेतावनी दी गई है कि 15 दिवस के भीतर सफाई व व्यवस्था ठीक से बनाए। मीटिंग में निर्णय लिया गया कि अन्यथा जुर्माना भी लगाया जाएगा। क्योंकि हमारा उद्देश्य अच्छी गुणवत्ता की स्वस्थ सेवाएं देना और हाइजीन पूर्ण देना है। त्वरित कार्य वही हेतु डीएम मयूर दीक्षित द्वारा सभी स्वास्थ संबंधित सभी कार्यस्थलों और अस्पतालों को सफाई रखने के कड़े निर्देश दिए गए।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button