Header Ad

सुप्रीम कोर्ट परिसर में भी घूम रहे आवारा कुत्ते, अदालत ने जारी किया नया सर्कुलर

सुप्रीम कोर्ट परिसर में भी घूम रहे आवारा कुत्ते, अदालत ने जारी किया नया सर्कुलर

सुप्रीम कोर्ट परिसर में बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या को लेकर सर्कुलर जारी हुआ है. कोर्ट ने खाने के कचरे का उचित निपटान और खुले स्थानों पर खाना न फेंकने का निर्देश दिया है, जिससे काटने का जोखिम और गंदगी कम हो सके. नई दिल्ली:

आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने परिसर के लिए सरकुलर जारी किया है. बता दें कि यह सर्कुलर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली-एनसीआर में सड़कों पर रह रहे कुत्तों को हटाने के लिए जारी किए गए निर्देशों के एक दिन बाद किया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने सर्कुलर में परिसर में बढ़ रहे आवारा कुत्तों की तादाद को लेकर इसे जारी किया है. 

इस सर्कुलर में सुप्रीम कोर्ट के गलियारों और परिसर की लिफ्ट में आवारा कुत्तों के घूमने की घटनाओं में “काफी” वृद्धि को रेखांकित किया गया है. सर्कुलर में कहा गया है, “सभी बचे हुए खाने का निपटान केवल उचित रूप से ढके हुए कूड़ेदानों में ही किया जाना चाहिए.” सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि, किसी भी परिस्थिति में खाने को खुले स्थानों या बिना ढके कंटेनरों में नहीं फेंकना चाहिए. ⁠यह उपाय जानवरों को भोजन की ओर आकर्षित होने और उसे खाने के लिए इधर-उधर भटकने से रोकने के लिए महत्वपूर्ण है जिससे काटने का जोखिम काफी कम हो जाता है और स्वच्छता मानकों को बनाए रखा जा सकता है.

इस निर्देश को लागू करने में आपका सहयोग सभी की सुरक्षा के लिए आवश्यक है. ⁠हालांकि, सितंबर 2024 में भी सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा सरकुलर जारी किया था लेकिन उस समय सिर्फ एनीमल बाइट का हवाला दिया गया था.

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button