फिर एक दिन बाल गृह बच्चों के साथ बिताया डॉ मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और फाउंडर प्रेसिडेंट मनु मन की आवाज फाउंडेशन ने अपने समूह के साथ बाल गृह के बच्चों के साथ समय व्यतीत किया और बच्चों से बातचीत कर उनके मन की बात पूछी उन्हें भविष्य हेतु उन्हें किस प्रकार अपना टाइम मैनेजमेंट बनाकर कार्य करना चाहिए ।और किस प्रकार वो अपने कार्यों को, मनोरंजक रूप में कर सके भिन्न तरीके समझाए। मनु का कहना है कि इस आयु में बाल गृह में बच्चे कई बातें अपने मन में छुपाए रखते हैं, दबाएं रखते हैं। जिस कारण से उन्हें मानसिक तनाव रहने लगता है और जो कि उनके विकास के लिए घातक है बिल्कुल भी सही नहीं है। अतः डॉ मनु शिवपुरी अध्यक्ष मनु मन की आवाज फाउंडेशन का सदैव प्रयास रहता है कि समय_ समय पर उन बच्चों से जाकर मिलते रहे और उन्हें सुखद भविष्य के लिए मोटिवेट करें।डॉ मनु के टीम सदस्य श्री सनी मल्होत्रा बीसी ज्वेलर्स नैयनसी मल्होत्रा , कुं0 मनीषा शर्मा ,श्रीमती मनीषा शर्मा ,परिधि शर्मा ,श्री बादल अरोड़ा,एडवोकेट अर्क शर्मा ने कई घंटे बाल गृह में बच्चों के साथ बिताए । सनी मल्होत्रा ने भी बच्चों को अच्छे कार्य करने हेतु प्रेरित किया । नैयनसी मल्होत्रा द्वारा बच्चों को टाइम टेबल बनाने हेतु प्रेरित किया। डॉ मनु शिवपुरी ने बच्चों को कुछ सहज मेडिटेशन के नियम बताएं ताकि बच्चे खेल-खेल में ज्ञान के कुछ सरल नियमों को सीख सके ,जो कि उनके जीवन में कुछ ना कुछ परिवर्तन ला सके ।डॉ मनु शिवपुरी द्वारा अनीता गोयल जी, नविता गोयल जी,संजीव बालियान जी एवं नीतीश रेहान जी का धन्यवाद किया। समूह की और से सभी बालकों को कपड़े, स्टेशनरी ,सभी को फुटबॉल , एवं अल्पाहार वितरित किया गया ।सभी बच्चे बहुत प्रसन्न हुए । संस्कार शाला में बाल गृह की अधीक्षिका एवं विपिन कुमार जी एवं बाल गृह के सम्मानित अध्यापक भी उपस्थित रहे। डॉ मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ने कहा कि पूर्व की भांति ही हम बालकों के साथ समय और अच्छे संस्कारों को बांटने समय समय पर आते रहेंगे। और बालकों को उनके सुंदर भविष्य बनाने हेतु कार्य करते रहेंगे
- June 8, 2025
0
62
Less than a minute
You can share this post!
Previous article
✨परमार्थ निकेतन में माँ गंगा आरती प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ🌸वर्ल्ड ओशन डे के अवसर पर पाँच दिवसीय कार्यशाला जल की महत्ता को समर्पित🌺परमार्थ निकेतन, नमामि गंगे और जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में माँ गंगा जागरूकता एवं आरती प्रशिक्षण की पाँच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ💥पुरोहित केवल पूजा के अधिकारी नहीं जनजागरण के पथप्रदर्शक🙏🏾स्वामी चिदानन्द सरस्वती
administrator
Related Articles
40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में शुक्रवार परेड का…
- November 13, 2026

