हरिद्वार…. ललतारो पुल स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने जर्जर एवं अत्यधिक झुके हुए विद्युत खम्भे के संबंध में जनहित एवं सार्वजनिक सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए लगभग 10 दिन पूर्व जिला उपाध्यक्ष, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल संदीप गुप्ता द्वारा संबंधित विभाग को प्रार्थना-पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया था।प्रकरण का संज्ञान लेते हुए UPCL के वरिष्ठ अधिकारी श्री सेमवाल एवं संबंधित अधिकारियों ने सकारात्मक एवं संवेदनशील कार्यशैली का परिचय देते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की, जिसके परिणामस्वरूप उक्त समस्या का सफलतापूर्वक निस्तारण हो गया।यह कार्य प्रशासन एवं नागरिकों के बीच बेहतर संवाद, पारस्परिक विश्वास एवं आपसी समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। समयबद्ध पत्राचार तथा प्रशासन की तत्परता से जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय का प्रभावी समाधान संभव हो सका। इससे यह भी सिद्ध होता है कि प्रशासन और जागरूक नागरिकों के सहयोग से जनसमस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण, प्रभावी एवं सकारात्मक वातावरण में किया जा सकता है।
इस अवसर पर संदीप गुप्ता एवं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, हरिद्वार के समस्त जिला/शहर/ तहसील पदाधिकारियों ने UPCL के वरिष्ठ अधिकारी श्री सेमवाल तथा उनकी पूरी टीम का जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित एवं सकारात्मक कार्रवाई करने के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के बीच इसी प्रकार का सकारात्मक समन्वय और सहयोग जनहित एवं सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाता है तथा भविष्य में भी यह सहयोग निरंतर बना रहेगा।

