हरिद्वार…( दीपांशु भारद्वाज संवाददाता ) 25.07.2026 को आईजी कुंभ श्री योगेंद्र सिंह रावत के मार्गदर्शन एवं एसएसपी कुंभ श्री आयुष अग्रवाल के पर्यवेक्षण में आयोजित कुंभ मेला-2027 प्रशिक्षण (तृतीय चरण) के छः दिवसीय प्रषिक्षण के अन्तिम दिवस में सषस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र, हरिद्वार में विभिन्न विषय-विशेषज्ञों द्वारा 208 प्रशिक्षुओं को सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक श्री जे0पी0 जुआल द्वारा कुम्भ मेले में मुख्य स्थानों के दौरान विषेष व्यवस्थाए एंव भीड का डायवर्जन तथा प्रषासनिक विभागों (चिकित्सा, सफाई, मीडिया, बिजली विभाग) आदि से समन्वय पर आपातकालीन परिस्थितियों व्याख्यान दिया गया।
श्री विपिन कुमार पाठक, प्रभारी जीआरपी हरिद्वार, द्वारा कुम्भ मेले में रेलवे स्टेषन, देखरेख चैकियों, आसपास की पार्किग, बस स्टैण्ड आदि की व्यवस्था एंव महिला, बुजुर्ग, बीमार एंव बच्चों की देखरेख व सुरक्षा पर व्याख्यान दिया गया।
वरिष्ठ पत्रकार श्री सुनील पाण्डेय, राज्य संवाददाता, जनसत्ता द्वारा कुम्भ मेले के दौरान, स्थानीय निवासियों व्यापारियों/होटल/धर्मषाला संचालकों आदि के साथ व्यवहार एंव उनसे समन्वय पर व्याख्यान दिया गया।
श्री तन्मय वषिष्ठ, महामन्त्री गंगा सभा, कुम्भ मेले में गंगा सभा व अन्य संस्थाओं से आपसी समन्वय व तालमेल पर व्याख्यान दिया गया।
उसके उपरान्त कुंभ मेले मे आये 208 प्रशिक्षुओं का कुंभ मेले के सम्बन्ध में सुझाव व फीडबैक लेकर कुंभ मेला-2027 प्रशिक्षण (तृतीय चरण) के छः दिवसीय प्रषिक्षण का विधिवत समापन किया गया।

