Header Ad

कुंभ मेला-2027 प्रशिक्षण का पांचवां दिनः भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक, अग्निशमन और सॉफ्ट स्किल्स पर प्रशिक्षुओं को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण

कुंभ मेला-2027 प्रशिक्षण का पांचवां दिनः भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक, अग्निशमन और सॉफ्ट स्किल्स पर प्रशिक्षुओं को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण

हरिद्वार….आईजी कुंभ श्री योगेंद्र सिंह रावत के मार्गदर्शन एवं एसएसपी कुंभ श्री आयुष अग्रवाल के पर्यवेक्षण में आयोजित कुंभ मेला-2027 प्रशिक्षण (तृतीय चरण) के पंचम दिवस में सषस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र, हरिद्वार में विभिन्न विषय-विशेषज्ञों द्वारा 208 प्रशिक्षुओं को व्यवहारिक एवं तकनीकी विषयों के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक, श्रीमती अनुषा बडोला, मेला पुलिस कार्मिकों का आचरण-व्यवहार(साफ्ट स्किल) अनुशासन, टर्न आउट, कर्तव्य, उत्तरदायित्व एवं पुलिस कार्मिकों का मनोबल को उच्चस्तर रखने पर व्याख्यान दिया गया।
श्री विपेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, कुम्भ मेला द्वारा प्रशिक्षुओं को कुम्भ मेले के दौरान विभिन्न रूटों से आने वाले वाहनों की यातायात व्यवस्था एंव विभिन्न रूटों से आने वाले वाहनों को सही स्थानों पर पार्किग व्यवस्था के साथ साथ आपातकालीन परिस्थितियों पर किये जाने वाले कार्यों पर व्याख्यान दिया गया। सीएफओ, हरिद्वार बीरबल सिंह द्वारा अग्निशमन के उपकरणों की जानकारी/प्रयोग का तरीका/आग बुझाने के सिद्धान्त व आग लगने की स्थिति की एस0ओ0पी0 पर व्याख्यान दिया गया। अपर प्लाटून कमाण्डर श्री उत्तम सिंह, हे0कां0 मनोज मलिक, फ्लड कम्पनी, ई दल 40वीं वाहिनी पीएसी द्वारा घाटों पर नियुक्त जल पुलिस के कर्तव्य व एसडीआरएफ केन्द्रीय बलों व अन्य के बीच आपसी समन्वय व तालमेल की आपातकालीन परिस्थितियों पर व्याख्यान दिया गया।
प्रषिक्षुओं को सांयकालीन भ्रमण के दौरान हर की पैडी क्षेत्र, हर की पैडी क्षेत्र, सीसीआर, चंडी चैक, हर की पैडी की पार्किग, खडखडी क्षेत्र, भारत माता मन्दिर, कुंभ मेला स्थलों मनसा देवी, दक्षेश्वर महादेव मदिंर कनखल, बैरागी कैंप आदि स्थलों का भ्रमण किया किया। जिससे वे व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रंबधन एंव भीड प्रंबधन एंव समन्वय प्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही दक्ष मंदिर में सफाई अभियान भी चलाया गया।
इस अवसर पर एसएसपी कुंभ मेला श्री आयुष अग्रवाल, आरआई श्री नरेन्द्र मेहरा एवं एचडीआई श्री महिपाल सिंह बिष्ट व अन्य समस्त सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा भी सफाई अभियान में भाग लिया गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button