Header Ad

भारत विकास परिषद भेल शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला

भारत विकास परिषद भेल शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला

( कार्यक्रम की पूरी वीडियो देखने के लिए ब्लू लाइन को टच करें)

हरिद्वार…16जुलाई को मध्य हरिद्वार स्थित होटल में भारत विकास परिषद की दायित्व ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला
का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के अंदर हमारी प्रांतीय अध्यक्षा श्रीमती मनीषा सिंघल जी ने भारत विकास परिषद से संबंधित विस्तार पूर्वक सभी जानकारी दी।
जिसको वहां उपस्थित सभी सदस्यों ने बड़े ध्यान से सुना।
इसी के साथ साथ दायित्व ग्रहण समारोह के अंतर्गत श्री ललित चंद्र पाण्डेय प्रांतीय संयोजक प्रचार प्रसार ने सभी 2026-27 नए सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई। तथा उन सभी सदस्यों को भारत विकास परिषद परिवार में सम्मिलित किया गया। इसके पश्चात 2026-27 की जो नई टीम है उनको भी शपथ दिलवाई गई। प्रांतीय संयोजक प्रसार प्रचार के पी सिंह ने पर्यावरण के बारे में विस्तार से बताया तथा प्रांत की नीतियों के बारे में बताया।
नई टीम में चुने हुए अध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा जी ने आगामी कार्यकाल में पेड़ों को लगाने की बात कही तथा परिषद के जो नियम है और कानून है उन पर चलने की बात कही।
एक स्कूल में छोटे बच्चों के लिए पानी का कूलर डोनेट करने की भी बात अध्यक्ष जी ने कहा।
जिसमें हाल ही में नए सदस्य बने रवि कुमार गुप्ता जी ने 11000/- देने की बात कही।
इसके साथ साथ प्रांतीय अध्यक्ष आह्वान पर हमारी भेल शाखा के लगभग ग्यारह सदस्यों ने विकास मित्र बनने का निर्णय लिया।
सभी ग्यारह सदस्यों का जोरदार तालियों से स्वागत किया गया।
श्रीमती मनीषा सिंघल जी ने बताया कि अभी तक इतनी संख्या में एक दिन में विकास मित्र अन्य किसी शाखा में नहीं बने हैं। उन्होंने भेल शाखा के प्रत्येक सदस्य का धन्यवाद किया। विशेष रूप से वैद्य एमआर शर्मा जी एवं नरेश जैनर जी का धन्यवाद किया, जिन्होंने विकास मित्र बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई और विकास मित्र बनने के लिए प्रत्येक सदस्य को प्रेरणा दी।

जो 11 सदस्य। विकासमित्र बने हैं उनमें नरेश जैनर, आशुतोष शर्मा, के सी शर्मा, अनिल बवेजा, अनिल वर्मा, जगदीश लाल पाहुआ, विजय कुमार सोनी, सतीश कुमार अरोड़ा, विशम्भर दयाल, विनोद गुप्ता एवं सुबोध शर्मा हैं।

कार्यशाला एवं दायित्व ग्रहण के अवसर पर
प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंघल, प्रांतीय संयोजक ललित चंद्र पाण्डेय, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आदर्श पाल तोमर, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष वैध श्री एम आर शर्मा, आशुतोष शर्मा, नरेश जैनर, सुरेश जेनर, विजय कुमार सेठी, एन के शर्मा, विशम्भर दयाल, अनिल बवेजा, गजेंद्र प्रसाद रतुडी, आलोक गुप्ता, नीरव शर्मा, ओमप्रकाश पाहवा, विदेश गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता डॉ आशीष कुमार निषाद, जयशंकर जी जगदीश लाल पाहुआ, सुबोध शर्मा, विनोद गुप्ता, अनिल वर्मा, सतीश अरोड़ा, विजय सोनी, मातृशक्ति महिला सहभागिता सुशीला शर्मा, पुष्पा शर्मा, नरेश जैनर, विपणन गुप्ता, शशि बवेजा, सुनीता शर्मा, सुरजीत शर्मा, राजकुमारी शर्मा, रेनू सिंह, मीना गुप्ता आदि आदि उपस्थित रहे।

मंच का सुंदर संचालन शाखा के पूर्व अध्यक्ष नरेश जैनर जी ने किया। तथा शेर औ शायरी से सबका मन लुभाया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button