संतों का जीवन परमार्थ के लिए समर्पित होता है- जगतगुरु स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य
हरिद्वार। भूपतवाला स्थित आचार्य बेला इंडिया टेंपल में श्री साकेत बिहारी भगवान के त्रिदिवसीय
ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम के संपन्न होने पर संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य बेला इंडिया टेंपल के अध्यक्ष जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री श्यामनारायणाचार्य महाराज एवं संचालन युवराज दामोदराचार्य दिव्यांश वेदांती महाराज द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए नागोरिया पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि संतों का जीवन परमार्थ के लिए समर्पित होता है। संत अपने भक्तों को ज्ञान की प्रेरणा देकर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्यामनारायणाचार्य महाराज वयोवृद्ध अवस्था में भी अपने तप और विद्वत्ता के माध्यम से समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं यह संत समाज के लिए गौरव की बात है। स्वामी हरिहरानंद एवं स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि संतों का जीवन निर्मल जल के समान होता है। राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधकर सनातन संस्कृति को जीवंत रखने में संत समाज का अहम योगदान रहा है। आचार्य बेला इंडिया टेंपल सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार करने में अहम भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम को अध्यक्ष पद से संबोधित करते हुए जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्यामनारायणाचार्य महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म युगो युगो से समाज को सद्भावना का संदेश प्रदान कर रहे हैं। गुरुजनों का सम्मान करते हुए समाज कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान प्रदान करना ही संत समाज का उद्देश्य है। युवराज दामोदराचार्य दिव्यांश वेदांती महाराज ने कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरुषों का फूल माला पहनकर स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम मे महंत सूरज दास, श्रीमहंत विष्णु दास, महंत प्रहलाद दास, महंत रामेंद्र बिहारी दास, स्वामी दिनेश दास, महंत सुतीक्ष्ण मुनि, महंत बलराम मुनी, स्वामी ज्योतिर्मयानंद,
महंत कामेश्वर पुरी, जगद्गुरु रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य महाराज इंदौर, स्वामी रामचंद्राचार्य महाराज पुष्कर, स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज गुजरात, स्वामी देवराजाचार्य महाराज नेपाल, स्वामी अच्युत प्रपन्नाचार्य महाराज नेपाल, स्वामी पुण्डरीकाक्षाचार्य महाराज वृंदावन, स्वामी मदन मोहनचार्य अयोध्या सहित बड़ी संख्या में संत महापुरुष उपस्थित रहे।

