हरिद्वार…आगामी विधानसभा चुनाव 2027 एवं संगठन विस्तार को लेकर विधानसभा सहसपुर के खुशहालपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय आजाद अली जी की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन इसराना जी, पत्नी श्री नूर हसन जी, के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन विस्तार करते हुए इसराना जी को जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) का महिला विधानसभा अध्यक्ष, सहसपुर नियुक्त किया गया।
बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता अमजद इलाही, नव बंसल, निखिल राणा, सलीम अहमद, शमशाद अली, इरशाद अली, सलीम खान, इरफान, मौलाना जाकिर, एडवोकेट ईशान, संजीदा जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नासिर हुसैन, इरफान, नूर हसन मलिक, रिजवान मलिक, शमशाद, जुल्फिकार, सादिक, मुबारिक, इल्ताफ, मनीबा, अंजुम, शहिस्ता, नौशिदा, परवीन सहित दर्जनों सम्मानित लोग बैठक में मौजूद रहे।
बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
रोहित वर्मा
कार्यालय प्रभारी
जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति)

