एकता और भाईचारे का संदेश प्रदान करता है होली पर्व- आचार्य गौरीशंकर दास
हरिद्वार। भूपतवाला स्थित साधुबेला आश्रम में होली पर्व श्रद्धापूर्वक धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरन श्रद्धालु भक्तों ने एक दूसरे के ऊपर फूल बरसाकर एव गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभ कामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर श्री बनखंडी साधुबेला पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने कहा कि होली पर्व केवल बाहरी उत्सव नहीं बल्कि आध्यात्मिक परिवर्तन का प्रतीक है। सच्ची होली भीतर खेली जाती है जहां हम आत्मा को शुद्धता के रंगों से रंगते हैं होली नकरात्मकता को समाप्त कर जागृत होने, शुद्ध होने और जीवन को सच्चे रंगों से भरने का संदेश प्रदान करती है। होली का महत्व हमारे जीवन में खुशियों और मीठास को जोड़कर एक खास स्थान रखता है। यह एकता, मित्रता और भाईचारे का प्रतीक है। जो समाज को समरसता का संदेश प्रदान करता है। आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने सभी से अपील करते हुए कहा की श्रद्धा के इस पर्व पर आपसी भेद-भाव मिटाकर मिलजुल कर खुशी के साथ होली का आनंद लेते हुए समन्वय स्थापित करें। इस दौरान स्वामी बलराम मुनि, गोपाल दत्त पुनेठा, विष्णु दत्त पुनेठा, पुष्कर पांडेय, बद्री दत्त पुनेठा, लक्ष्मी दत्त चिलकोटी, संदीप भट्ट, मोहित पांडेय, हिमांशु पांडेय, भुवन चंद पुनेठा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

