Header Ad

सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का स्थापना दिवस श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया(देखें वीडिओ )

हरिद्वार। लक्सर रोड स्थित मिश्रपुर, कनखल में गंगा की पावन धरा नीलधारा के तट पर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया।

मंदिर के संस्थापक, महानिर्वाणी अखाड़े के महंत श्री विनोद गिरी महाराज, हनुमान बाबा के पावन सानिध्य में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जो विधिवत रूप से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में स्थित स्वयंभू शिवलिंग का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक एवं पूजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें अखाड़े के संतों के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत श्री रविंद्र पुरी महाराज, महंत सूर्य मोहन गिरी, महंत किशन पुरी, महंत कुंदन पुरी, महंत सिद्धेश्वर गिरी, पं. विनय मिश्रा, पं. भोगेंद्र झा, चंदन कुमार झा, नीरज कुमार सहित अनेक संत-महात्मा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button