Header Ad

गणतंत्र दिवस पर सूचना विभाग की झांकी का पहले नंबर पर कब्जा बरकरार, राज्यपाल और सीएम ने सौंपा पुरस्कार, डीजी सूचना बंशीधर बोले टीम वर्क की बदौलत हुआ संभव..

गणतंत्र दिवस की परेड पर आयोजित झांकी पुरस्कार पर सूचना विभाग का कब्जा तीसरे साल भी बरकरार रहा। सूचना विभाग की झांकी इस बार भी अव्वल रही। सूबे के राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग के सचिव शैलेश बगोली, महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अगुवाई में सूचना विभाग की टीम को पुरस्कार सौंपा । पिछले 3 साल से लगातार सूचना विभाग की टीम का कब्जा राज्य की बेस्ट झांकी पुरस्कार पर बरकरार है।

सूचना विभाग ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुति, विषय-वस्तु की प्रभावशीलता एवं जनसंचार की उत्कृष्टता को एक बार फिर सिद्ध किया है। झांकी के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सांस्कृतिक विरासत और विकासात्मक उपलब्धियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे निर्णायक मंडल एवं दर्शकों द्वारा विशेष सराहना मिली। डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि इस पुरस्कार का श्रेय टीम वर्क का है।उनके मुताबिक रचनात्मक सोच और बेहतर नेतृत्व के चलते ही यह संभव है। बोले कि भविष्य में भी इसी तरह का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button