Header Ad

पूर्वांचल उत्थान संस्था की ओर से षष्ठ सरस्वती पूजनोत्सव एवं महायज्ञ अनुष्ठान को लेकर तैयारियाँ पूर्ण—स्वामी संतोषानंद देव महाराज

हरिद्वार। पूर्वांचल उत्थान संस्था की ओर से शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को श्री अवधूत मंडल आश्रम, बाबा हीरादास हनुमान मंदिर, सिंहद्वार, ज्वालापुर, हरिद्वार के पावन प्रांगण में आयोजित होने वाले षष्ठ सरस्वती पूजनोत्सव एवं महायज्ञ अनुष्ठान को लेकर तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। यह आयोजन ज्ञान, विद्या, संस्कार एवं सामाजिक तथा आध्यात्मिक उत्थान की भावना को समर्पित है।
आश्रम के पीठाधीश्वर महंत महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने कहा कि माँ सरस्वती की आराधना एवं वैदिक महायज्ञ से समाज में सद्बुद्धि, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पाण्डेय एवं महासचिव बी.एन. राय ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा, जिसमें संत-महात्मा, विद्वज्जन, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कार्यक्रम संयोजक रंजीता झा एवं रामकिशोर मिश्रा के नेतृत्व में समिति का गठन किया गया है। समिति में काली प्रसाद साह, विष्णु देव साह, वरूण कुमार सिंह, मनोज मिश्रा, पं भोगेंद्र झा, कामेश्वर सिंह यादव,
धर्मेंद्र साह, डॉ. नारायण पंडित, अबधेश झा, इंद्रजीत साह, विनोद साह, संतोष कुमार सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
पूर्वांचल उत्थान संस्था की ओर से समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों एवं समाजसेवियों से अपील की गई है कि वे इस पावन आयोजन में सपरिवार पधारकर माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button